Homeकुछ भीKhelo India तक पहुंचा राज्य का यह 400 साल पुराना आर्ट, अंग्रेजों...

Khelo India तक पहुंचा राज्य का यह 400 साल पुराना आर्ट, अंग्रेजों ने इस कारण लगाया था बैन

Published on

करीब 400 साल पहले मणिपुर में राजा-महाराजाओं ने जिस आर्ट को शुरू किया था, वह आज खेलो इंडिया तक पहुंच गई है। न केवल मणिपुर बल्कि देशभर से आई 22 टीमें इस खेल में हिस्सा ले रही हैं। इस आर्ट का नाम है थांग-ता। थांग का अर्थ है तलवार और ता का अर्थ है भाला। तलवार और भाले के साथ खेली जाने वाली इस आर्ट को अंग्रेजों ने इस डर से बैन कर दिया था कि कहीं इसके दम पर लोग ब्रिटिश हुकूमत का सामना न करने लगें। मणिपुर के स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से न केवल इस आर्ट को पुनर्जीवित किया है बल्कि खेलो इंडिया तक पहुंचा दिया है।  

इस आर्ट को खेल का रूप देने वाले थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया के एच. प्रेम कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें लगता था कि जब मार्शल आर्ट विदेशों से आकर एक खेल के रूप में अपनी जगह बना सकता है तो मणिपुर का थांग-ता क्यों नहीं।

इस सोच के साथ उन्होंने थांग-ता को खेल के रूप में लाने की ठानी। सबसे पहली चुनौती इसके नियम थे। इसके बाद तलवार और भाले की जगह इसे किसके साथ करवाया जाए। ऐसे में एच.प्रेम कुमार ने तलवार की जगह स्टिक को दी और एक ढाल को इस्तेमाल किया। स्टिक को तलवार की तरह बनाया गया। धीरे-धीरे उन्होंने मणिपुर में थांग-ता के आयोजन शुरू किए।  

हर जिले में करवाई थांग-ता की प्रतियोगिताएं ज्यादा से ज्यादा किया प्रचार

एच. प्रेम कुमार बताते हैं कि थांग-ता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। वे अपनी टीम के साथ देशभर में घूमे और इस खेल से जुड़े नियम व खेल के संबंध में प्रचार किया। 1990 में इंफाल में नोर्थ इस्ट के राज्यों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसके बाद 1993 में नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई। फिर हर साल अलग-अलग जगह आयोजन किए गए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करवाई। इसके अतिरिक्त, देश के बाहर भी गए और विदेशों में भी खेल का प्रचार किया। 2011 में पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित की गई, इसमें 6 देशों ने हिस्सा लिया।

2020 खेलो इंडिया में दी थी प्रेजेंटेशन, भारत सरकार ने दी अनुमति

थांग-ता को खेलो इंडिया में शामिल करने के लिए थांग-ता फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 2020 में गुवाहटी में आयोजित हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रेजेंटेशन दी थी। इसके बाद भारत सरकार ने उन्हें इस खेल को खेलो इंडिया में शामिल करने की अनुमति दी। इस बार के खेलो इंडिया में थांग-ता खेलने के लिए 22 टीमें और 140 खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं।

हरियाणा ने थांग-ता में जीते 4 मेडल

हरियाणा ने भी थांग-ता में चार मेडल जीते हैं। अंडर-18 पुरुष प्रतिस्पर्धा में एक कांस्य और 1 रजत पदक जीता है। इसी तरह अंडर-18 महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में दो रजत पदक हरियाणा ने अपने नाम किए हैं।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...