Homeकुछ भीKhelo India के चौथे दिन भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े झंडे,...

Khelo India के चौथे दिन भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने गाड़े झंडे, 31 मेडल के साथ बना नंबर 1

Published on

पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में 5 देसी खेलों के साथ 25 खेल प्रतियोगिताओं में 1866 मेडल दांव पर हैं। हर राज्य के खिलाड़ी की नजर किसी न किसी पदक पर है। ताऊ देवी लाल स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में आधुनिक अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप बनाये गए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में हर खिलाड़ी अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

खेल के चौथे दिन 10 गोल्ड सहित 31 मेडलों के साथ हरियाणा पदक तालिका में नंबर एक पर पहुंचा गया है। हरियाणा के खाते में 10 गोल्ड, 8 सिल्वर और 13 कांस्य पदक हैं।

महाराष्ट्र भी 9 गोल्ड सहित 21 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुल 1866 पदकों में 545-545 गोल्ड व सिल्वर तथा 776 कांस्य पदक शामिल हैं।

‘बजरंग बली की जय’ उद्घोष के साथ शुरू हुआ मुकाबला

लड़कों के वॉलीबॉल के पहले सेमिफाइनल मुकाबले में हरियाणा व राजस्थान की दोनों टीमों का जोश-उत्साह का शीर्ष वाक्य ‘बजरंग बली की जय’ था। दोनों टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। 120 मिनट से अधिक समय तक चला वॉलीबॉल का यह मुकाबला शायद खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का अब तक का सबसे अधिक समय तक चलने वाला एक मैच था।

हरियाणा व राजस्थान दोनों की टीमों में जेबरा-मैन को छोड़कर खिलाड़ियों की औसतन लंबाई 6 फुट से अधिक थी। दोनों ही टीमों के कोचों का लक्ष्य था कि किसी न किसी तरह टीम फाइनल में पहुंच जाए।  

4 सैटों के मैच में अंत में बाजी हरियाणा ने मारी। पहला सेट हरियाणा ने 30-28 अंकों से, दूसरा राजस्थान ने 25-23, तीसरा हरियाणा ने 25-18 से व चौथा 25-23 से जीता। इस प्रकार, अब तक के हुए मैचों में हरियाणा 1063.9 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गया है।

हरियाणा और राजस्थान दोनों के खिलाड़ी अभी हाल ही में ईरान में हुई विश्व वॉलीबॉल चैंपयिनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...