Homeकुछ भीसस्ता होगा सफर: हरियाणा के इस जिले में नहीं चलेंगे बिना मीटर...

सस्ता होगा सफर: हरियाणा के इस जिले में नहीं चलेंगे बिना मीटर के ऑटो, पकड़े जाने पर पुलिस करेगी जब्त

Published on

धीरे-धीरे सरकार हरियाणा की परिवहन सुविधा बेहतर करने की कोशिश में लगी हुई है। हरियाणा सरकार रोडवेज में बसों की संख्या बढ़ाने, प्रदेश के लिए नई इलेलक्ट्री और मिनी बसें खरीदने की तैयारी में है। ताकि दैनिक यात्रियों को सुविधा मिले, उन्हें बसों में किसी भी तरह की परेशानी न हो। साथ ही शहरों में ट्रांसपोर्ट को लेकर कई नियम भी लागू किए हैं। एक बार फिर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं। साइबर सिटी गुरुग्राम का नाम इसमें सबसे पहले है।

बता दें कि जल्दी ही साइबर सिटी को अपग्रेड किया जाएगा। ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी फायदा होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार अब गुरुग्राम में बिना मीटर वाले ऑटो चलाने की इजाजत नहीं होगी। अब सभी ऑटो में मीटर अनिवार्य कर दिया गया है।

इस समय CNG के रेट बढ़ने और अन्य कारणों की वजह से जो ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते थे, वे अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। यात्री भी यात्रा के हिसाब से ही किराया देगा। ऐसे में अब यात्रियों को इन ऑटो चालकों से अधिक किराया को लेकर बहस भी नहीं करनी पड़ेगी।

केवल गुरुग्राम में चलेंगे मीटर वाले ऑटो

बता दें कि गुरुग्राम प्रशासन शहर के नागरिकों को बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधा देने की कोशिश में लगी हुई है।  हाल ही में प्रशासन ने ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करने चालकों पर शिकंजा कसा है। अब यात्रियों को अधिक किराए की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अब से गुरुग्राम में सिर्फ मीटर वाले ऑटो को ही चलाने की इजाजत होगी।

30 जून तक गुरुग्राम प्रशासन ने सभी ऑटो चालकों को मीटर लगवाने के आदेश दिए हैं। अगर इस तारीख के बाद भी अगर कोई ऑटो बिना मीटर के पकड़ा गया तो उसका ऑटो जब्त कर लिया जाएगा। प्रशासन भी इसके लिए सख्त आदेश भी जारी कर चुका है।

ऑटो चालकों को दिए जाएंगे ID कार्ड

कहा जा रहा है कि यह फैसला ऑटो यूनियन की सहमति के बाद ही लिया गया है। ऐसे में ऑटो चालकों को 30 जून तक का समय दिया गया है। साथ ही ऑटो चालकों को अस्थाई ID Card भी दिए जायेंगे। ताकि ऑटो चालक का रिकॉर्ड बन सके और अपराध की स्थिति में व्यक्ति की पहचान आसानी से की जा सके। इसके साथ ही ऑटो चालकों को ड्रेस पहनने के लिए भी निदेश दिए गए हैं।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...