Homeकुछ भीउफनती गंगा में कूद पड़ी हरियाणा की दादी, लोगों ने तालियां बजाकर...

उफनती गंगा में कूद पड़ी हरियाणा की दादी, लोगों ने तालियां बजाकर किया स्वैग से स्वागत

Published on

गंगा नदी की धारा के बारे में तो हर कोई जानता ही है। ऐसा लगता है मानो नदी हमेशा उफान पर ही रहती है। नदी में कदम रखने से पहले लोग कई बार सोचते हैं। सोशल मीडिया पर अपने बच्चों और युवाओं को तो नदी में छलांग लगाते देखा ही होगा। लेकिन आज हम आपको एक 70 साल की दादी का स्वैग दिखाने वाले हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुजुर्ग को नदी में छलांग लगाता देख हर कोई हैरान रह गया। एक मछली की तरह वह नदी में आराम से तैर रही थीं और पलभर में नदी पर कर ली।

यह वीडियो हरिद्वार के ‘हर की पौड़ी’ का है। इसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला देखते ही देखते उफनती गंगा नदी में छलांग लगा देती हैं। उस समय वहां मौजूद लोगों की तो एक पल के लिए सांसे थम गई थी। लोगों को लग रहा था कि वह तैर नहीं पाएंगी। लेकिन सब को गलत साबित करते हुए उन्होंने पल भर में गंगा नदी पार कर ली।

अब दादी का यही स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक बुजुर्ग महिला गंगा नदी में छलांग लगाएंगी।

युवाओं को देख आया जोश

जानकारी के अनुसार यह दादी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली है। लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में आ रहे कॉमेंट्स में उन्हें अलग-अलग जगह का बताया जा रहा है। बता दें कि पहले महिला हर की पौड़ी में स्नान कर रहीं थीं। तभी वहां कुछ युवाओं को नदी में छलांग लगाता देख दादी के अंदर भी जोश आ गया और वह भी पुल पर आ गईं।

दादी का हुआ स्वैग से स्वागत

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दादी रेलिंग को पार कर जाती है। उनके पास खड़े एक युवक ने उन्हें कूदने का इशारा किया और देखते ही देखते दादी संती गंगा नदी में कूद पड़ी। यह सब देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। घाट पर स्‍नान कर रहे लोग दादी के इस अंदाज को देख खुद को रोक नहीं पाए। लोगों ने तालियां बजाकर दादी का स्‍वैग से स्वागत किया।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...