Homeकुछ भीहरियाणा-दिल्ली के बीच महीनों बाद फिर शुरू हुई AC बस सेवा, आराम...

हरियाणा-दिल्ली के बीच महीनों बाद फिर शुरू हुई AC बस सेवा, आराम से कटेगा सफर

Published on

ऐसे कई इलाके हैं कई रूट हैं, जहां डीटीसी की बसों का संचालन नहीं है। कुछ समय पहले ही डीटीसी ने विभिन्न रूटों पर बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे सभी बंद रूटों पर एक बार फिर बसों का संचालन किया (Haryana-Delhi AC bus service resumed after two years) जा रहा है। दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब डीटीसी ने काफी सहूलियत कर दी है। अब आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। अभी हाल ही में DTC ने दिल्ली और गुरुग्राम के बीच एक बार (DTC restored AC bus services between Delhi and Gurugram) फिर से एसी बस सेवाएं बहाल कर दी है।

बता दें कि महामारी की वजह से पिछले 2 साल से इस रूट पर सेवाएं बंद पड़ी थीं। लेकिन यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इस रूट पर वापस से बस सेवाओं (Bus Services) को शुरू कर दिया गया है। अब यात्री भी आसानी से इस रूट पर सफर कर पाएंगे।

वहीं इसी कड़ी में अब जल्दी ही बहादुरगढ़ रूट पर भी बस सेवाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में इस रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बस सेवाएं बंद होने से दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

फिर शुरू हुई एसी बस सेवा

पिछले 2 साल से गुरुग्राम करोलबाग के बीच बस सेवाएं बंद थीं, लेकिन अब इस रूट पर DTC वापस से बस चलाएगी, जिससे सैंकड़ों यात्रियों को लाभ मिलने वाला है। अब इस रूट पर बस संचालन का टाइम टेबल भी डीटीसी द्वारा जारी कर दिया गया है। इस रूट पर 49 ट्रिप होने वाले हैं। बता दें कि सुबह 05:36 मिनट पर करोलबाग से गुरुग्राम के लिए बस रवाना होगी।

वहीं गुरुग्राम से बस सुबह 07:12 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होने वाली है। कहा जा रहा है कि हर 12-15 मिनट में इस रूट पर बस सेवाएं मिलने वाली हैं। ऐसे में यात्रियों को भी बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। करोलबाग से अंतिम बस 09:06 मिनट पर निकलेगी और गुरुग्राम से रात 10:30 मिनट पर अंतिम बस निकलने वाली है।

इस रूट पर भी शुरू होगी बस सेवाएं

फिलहाल इस रूट पर आधे घंटे के गैप पर ही बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 5 एसी बसें भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बदरपुर बॉर्डर से गुरुग्राम (Badarpur Border to Gurugram) तक 33 ट्रिप शेड्यूल किए गए हैं। ऐसे में अब कई रूटों से यह बस सेवाएं शुरू की गई हैं जिससे 15 हजार यात्रियों को लाभ मिलने वाला है।

वहीं खास बात तो यह है कि अब जल्द ही बहादुरगढ़ रूट पर भी बस सेवाएं शुरू होने वाली हैं। ये रूट भी कई सालों से बंद पड़ा हुआ है। अब इस रूट के शुरू होने से भी हजारों यात्रियों को लाभ मिलने वाला है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...