हिंदू धर्म में पूजा पाठ करने के बाद तिलक लगाना एक शुभ रस्म माना जाता है। इसलिए हमारे घर में या मंदिर में पूजा करने के बाद तिलक लगाया जाता है। तिलक लगाना बहुत शुभ माना जाता है यहां तक कि तिलक लगाने के पीछे वैज्ञानिक तर्क भी है। तिलक लगाने से मन शांत होता है।
लेकिन क्या आप जानते है यदि आप तिलक अपने राशि के अनुसार लगाए तो ये और भी ज्यादा गुणकारी होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे की किस राशि को कैसा और किस रंग का तिलक लगाना चाहिए।
मेष

इस राशि वालों को हमेशा लाल कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए क्योंकि मेष का स्वामी मंगल होता है। मंगल का रंग लाल माना गया है।
वृषभ

ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे लोगों को मस्तक पर सफेद चंदन लगाना चाहिए। अगर सफेद चंदन न हो तो दही से मस्तक पर तिलक लगा सकते हैं।
मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना बहुत शुभ माना गया है। अष्टगंध आठ गंधद्रव्यों का संग्रह होता है। ये दो तरह का होता है शैव और वैष्णव। गृहस्थ लोगों को शैव अष्टगंध का प्रयोग करना चाहिए।
कर्क

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा का रंग सफेद होता है। ऐसे लोगों को सफेद रंग का चंदन मस्तक पर लगाना चाहिए।
सिंह

सिंह राशि वालों का स्वामी सूर्य है। ऐसे लोगां को लाल रंग के कुमकुम या रोली का तिलक लगाना चाहिए।
कन्या

इस राशि का स्वामी भी बुध है। ऐसे लोगों को भी अष्टगंध का तिलक लगाने से काफी लाभ होता है।
तुला

शुक्र ग्रह तुला राशि का स्वामी होता है। इस राशि के जातक भी सफेद चंदन या दही का तिलक लगाएं।
वृश्चिक

मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को लाल रंग का तिलक मस्तक पर लगाना चाहिए।
धनु

धनु राशि के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं। ऐसे लोगों को पीला चंदन या हल्दी को मस्तक पर लगाना चाहिए।
मकर

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इन लोगों को काली भस्म या काला काजल मस्तक पर लगाना चाहिए।
कुंभ

इस राशि के लोगों को भी काली भस्म या काजल ही माथे पर लगाना चाहिए क्योंकि कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं।
मीन

ये राशि बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे लोगों को पीला चंदन, केसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।