इन दिनों पूरे देश में हरियाणा की संस्कृति ने धूम मचा रखी है, अब ये धूम चाहें हरियाणवी गाने की हो या डांस की अब दोनो ही लोगों की जुबान और ठुमको पर नज़र आते हैं। इसी के साथ शादी और पार्टी के मौके पर हरियाणवी गाने DJ पर नज़र आते हैं।
अब ऐसे में साल 2022 के पॉपुलर गानों की एक लिस्ट सामने आईं है, जो इस साल लोगों के बीच में खूब सुर्खियां मे रहें,आइए जानते हैं कौन से हैं वो 2022 के पॉपुलर गाने जिन्होंने सभी शादियों का माहौल बनाया।
जिप्सी (बालम थानेदार)

इस साल प्रांचल दहिया और दिनेश गोलन के सॉन्ग जिप्सी ने खूब अपनी धूम मचाई, इस सॉन्ग को फैंस ने इतना पसंद किया कि ये सॉन्ग शादी, पार्टी में ख़ूब बजता नज़र आया। इस गाने को यूट्यूब पर 218 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि इस गाने को सिंगर GD कौर ने गाया है।
गाड़ी पाछे गाड़ी

सिंगर अमनराज गिल के पॉपुलर हरियाणवी गाने “गाड़ी पाछे गाड़ी” ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था। इस सॉन्ग में हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया थी। इस गाने को यूटयूब पर 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
झोट्टे

झोट्टे सॉन्ग भी इस साल खूब चर्चा में रहा, इस गाने को हरियाणा के मशहूर सिंगर और रैपर KD और Ndee Kundu ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फैंस ने KD के रैप करने के अंदाज को ख़ूब पसंद किया है।
भर्तार (गोरी रे भर्तार तेरा आया)

हरियाणवी सिंगर और एक्टर सुमित गोस्वामी के गाने भर्तार
को भी इस साल फैंस का ख़ूब प्यार मिला।अब तक यूट्यूब पर इस गाने को 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस गाने को ख़ूब प्यार दिया। बता दें कि इस गाने को खुद सुमित ने ही प्रोड्यूस किया था।
बर्थडे

इस साल प्रांजल दहिया के जिप्सी गाने के साथ ही बर्थडे सॉन्ग ने भी ख़ूब धूम मचाई। फैंस को ये गाना इतना पसंद आया कि एक दूसरे को बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया पर इसी सॉन्ग का प्रोयग किया। इस गाने को लोग अब भी खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 15 मिलियन से ज्य व्यूज मिल चुके हैं।