Homeकुछ भीइस हरयाणवी गाने की पूरी टीम पर केस हुआ दर्ज़, यहां जानें...

इस हरयाणवी गाने की पूरी टीम पर केस हुआ दर्ज़, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Published on

इन दिनों सिर्फ़ हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में ही हरयाणवी गानों का सुनने का शौक बढ़ रहा हैं। हर शादी पार्टी में लोग डीजे पर हरयाणवी गानों पर नाचते नज़र आते हैं। लेकिन एक तरफ़ जहां हरयाणवी गानों का शौक बढ़ता जा रहा हैं वहीं दूसरी तरफ हरयाणवी गानों की कुछ लाइनें लोगों को गलत शिक्षा भी दे रही हैं।

जैसे अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ ‘भरी कोर्ट में मारांगे गोली मेरी जान’ गाना लोगों को एक गलत शिक्षा दे रहा हैं। गलत भड़काऊ लाइन होने की वज़ह से यह गाना विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इस गाने पर हरियाणा के टोहाना क्षेत्र के एक वकील ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। इस शिकायत में वकील ने कहा है कि यह गाना सीधे सीधे युवाओं को गुंडागर्दी के लिए उकसा रहा है। इसलिए इस गाने को जल्द से जल्द Social Media प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।

बता दें कि इस शिकायत में टोहाना के वकील तरसेम सिंह कैरों ने बताया हैं कि,” पिछले दिनों हरियाणवी गाना ‘भरी कोर्ट में मारांगे गोली मेरी जान.., जज के भी आवेंगे पसीने देखिए’ रिलीज हुआ था। इस गाने में कोर्ट का एक सीन दिखाया गया है। इस सीन में समाज में कोर्ट और जज की गरिमा को ठेस पहुंची है। इस गाने कि गलत लाइन से युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ेगा, इसलिए इस गाने को तुरंत बैन कर देना चाहिए।”

जानकारी के लिए बता दें कि वकील तरसेम सिंह कैरों ने इस शिकायत को DSP हरियाणा, एसपी फतेहाबाद और गृहमंत्री अनिल विज के पास लिखित में भेजा है। दरअसल उन्होंने इस गाने के एक्टर अंकित बालियान, अभिनेत्री फिजा चौधरी, गायक राहुल पुठी, डायरेक्टर अमित बिश्नोई, प्रोड्यूसर गुलशन शर्मा और कंपनी मालिक पवन शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज़ की है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...