Homeजिलापानीपतजिस बेटे का पिता ने किया था अंतिम संस्कार, वह अपनी गर्लफ्रेंड...

जिस बेटे का पिता ने किया था अंतिम संस्कार, वह अपनी गर्लफ्रेंड संग हरियाणा में रास लीलाएं मनाते हुए मिला, जानें पूरा मामला

Published on

कई बार हम ऐसे मामले सुनते हैं, जिनको सुनने के बाद हम एक दम आश्चर्यचकित रह जाते हैं कि आखिर यह कैसे हो सकता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के सासाराम से सामने आया है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

बता दे,  यह मामला शिवसागर थाना क्षेत्र के सिकरोर पंचायत के नौडीहा के युवक का है। ऐसा बताया जा रहा है कि,  युवक का नाम मुकेश तिवारी है। जो अपने अंतिम संस्कार के 1 सप्ताह बाद अपने घर पहुंचा। उसे देखकर सब अचंभित रह गए।

अगर पुलिस की माने तो, यह मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक और युवती के शव को एक साथ वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया था।

युवक के पिता ने 6 लोगों पर अपने बेटे के अपहरण और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के बरामद शव को बेटे के रूप में पहचान कर बाप ने अंतिम संस्कार किया  कार्यवाही ना होने पर पुलिस को भी बहुत खरी-खोटी सुनाई।

एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया परिवार के सदस्यों ने युवक की गुमशुदा और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी पर काम में लापरवाही बरतने के लिए उन्होंने आरोप भी लगाए थे। लेकिन यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

मामले में पुलिस द्वारा सूझबूझ तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद मृतक और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया गया। ऐसा बताया गया कि युवक द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को गुमराह किया गया। वह कोनकी पंचायत के छोटकी चेनारी की युवती को लेकर हरियाणा के पानीपत जिले में पहुंचा था।

जहां वह अपने दोस्त के साथ रहता था। जांच के बाद लड़की और लड़का के जीवित रहने तथा मोबाइल से अपने मित्रों से बातचीत करने की पुष्टि हुई। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद थाना अध्यक्ष द्वारा टीम बनाई गई।

हरियाणा पुलिस के सहयोग से रविवार को पानीपत से युवक और युवती को बरामद किया गया। दोनों का बयान न्यायालय में करवाया गया। न्यायालय के आदेश पर कार्यवाही की गई।

दोनों ने शादी की है इसका कोई प्रमाण पुलिस को नहीं मिला। इसलिए सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। युवक का अपराधिक इतिहास भी रहा है जिसके लिए विशेष जांच की जा रही है।

युवक के पिता उमेश तिवारी ने बताया कि, बेटे ने गलत काम किया है। हम अपने परिवार में इसे नहीं रख सकते हैं। इसे जहां जाना है यह जा सकता है। हमारे परिवार कई तरह की परेशानियों से गुजर रहा है।

युवक के पिता उमेश तिवारी ने अपने बेटे की हत्या और अफवाह करने को लेकर 6 लोगों के खिलाफ कम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसडीओपी ने बताया कि गलत शव को पहचान करने के बाद पुलिस का काम कठिन हो गया लेकिन संवेदना में नहीं वह कर सत्य को उजागर करने में मेहनत करनी पड़ती है। जिस लावारिस शव की गलत पहचान की थी उसके डिटेल्स पोस्टमार्टम रिपोर्ट सभी उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...

हरियाणा के लोगों को मिलेगी एक और नए फोरलेन हाईवे की सौगात, पांच जिलों के लोगों को होगा बेहद फायदा

हर जिले को एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए हरियाणा सरकार कई नए...