Homeकुछ भीअपहरण मामले में थाना सराय ख्वाजा पुलिस को मिली कामयाबी,एक महिला सहित...

अपहरण मामले में थाना सराय ख्वाजा पुलिस को मिली कामयाबी,एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Published on


फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने थाना सेक्टर 31 और क्राइम ब्रांच डीएलएफ की मदद से थाना सराय ख्वाजा एरिया से अपहरण हुए 12 वर्षीय लड़के को यूपी के नोएडा से मात्र 2 घंटे में बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों मनोज निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश और बॉबी निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

थाना सराय ख्वाजा पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30 मई 2021 को राजवीर निवासी अमरोहा उत्तर प्रदेश ने बताया कि उनके भाई का लड़का 12 वर्षीय जो कि अपनी बुआ के घर थाना सराय ख्वाजा एरिया में रहता है, को किसी नाम पता ना मालूम ने अपहरण कर लिया है और फिरौती के लिए अपहरण किए गए लड़के के फूफा से ₹50,000 रुपए की मांग की गई है।

जिस पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने तुरंत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अपहरण हुए लड़के की तलाश के लिए एक टीम गठित की।

तकनीकी माध्यम और अपने सूत्रों के माध्यम से थाना सराय ख्वाजा की टीम ने, थाना सेक्टर 31 और क्राइम ब्रांच डीएलएफ की मदद से फरीदाबाद से अपहरण हुए बच्चे को मात्र 2 घंटे में नोएडा के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के नीचे से फिरौती मांगने वाली औरत को काबू किया, आरोपी औरत से पूछताछ के दौरान नजदीक ही एक झुग्गी से उपरोक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहरण किए गए 12 वर्षीय लड़के को बरामद किया गया।

अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मनोज और बॉबी 12 वर्षीय लड़के के फूफा लोकेंद्र जिसके घर पर लड़का रहता था उसको जानते थे और उनको पता था कि इसके पास पैसा है।

अगर इसके पास रह रहे बच्चे का अपहरण कर लिया जाए तो यह बच्चा छुड़ाने की एवज में कुछ पैसे दे सकता है जिस पर उपरोक्त आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था और बच्चे का अपहरण कर ₹50,000 रुपए की फिरौती मांगी थी।

पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का पिता अपाहिज है और माता का देहांत हो चुका है पीछे से बच्चा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है फिलहाल बच्चा अपनी बुआ और फूफा के पास थाना सराय ख्वाजा एरिया में रह रहा था।

पुलिस टीम आज दोनों आरोपियों बॉबी और मनोज को रिमांड पर लेकर मामले से संबंधित गहनता से पूछताछ करेगी एवं महिला आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...