Homeकुछ भीहरियाणा में जेजेपी ने किया विस्तार, पकड़ मजबूत करने पर रहेगा मुख्य...

हरियाणा में जेजेपी ने किया विस्तार, पकड़ मजबूत करने पर रहेगा मुख्य ध्यान

Published on

चंडीगढ़, 4 जून। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 29 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी हिसार निवासी सहदेव यादव, कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. रणपाल, सोनीपत निवासी निर्मल लाठर, रोहतक निवासी प्रो. एसएस अहलावत व होडल निवासी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष देवेंद्र सरोत को सौंपी गई है। वहीं सोनीपत निवासी डॉ. मोनिका वर्मा को प्रदेश प्रधान महासचिव तथा मनजीत खासा को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है।

पार्टी ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में सभी 22 जिला प्रधानों की भी नियुक्तियां कर दी है। इनमें अंबाला में डॉ. रविंद्र सहगल, भिवानी में प्रो. करण सिंह, दादरी में राम कुमार, फतेहाबाद में निर्मल सिंह, फरीदाबाद में सतीश कुमार फोगाट व गुरुग्राम में रमेश कुमार जिला अध्यक्ष होंगे। वहीं हिसार में गुलाब सिंह, झज्जर में धर्मेंद्र गुलिया, जींद में डॉ. सतबीर खटकड़, कैथल में सुरेश राणा, कुरुक्षेत्र में रुद्र कुमार गुर्जर को जिला प्रधान बनाया गया है।

इसी तरह करनाल में एडवोकेट जयपाल दुहन, महेंद्रगढ़ में सुरेंद्र ढिल्लों, नूंह में राकेश यादव, पलवल में बिजेंद्र सिंह सरोत व पंचकुला में केसी भारद्वाज को जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा पानीपत में अजमेर सिंह गल्यान, रेवाड़ी में धर्मपाल देसवाल, रोहतक में डॉ. प्रीत सिंह, सिरसा में यग्यदत्त वर्मा, सोनीपत में जय भगवान अंतिल और यमुनानगर में डॉ. जरनैल सिंह पंजेठा जिला अध्यक्ष होंगे।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...