Homeकुछ भीहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए डीेलएड व डीएड परीक्षाओं के...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए डीेलएड व डीएड परीक्षाओं के परिणाम ।

Published on

चंडीगढ़ -हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा संचालित डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2020 (प्रथम वर्ष नियमित), डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 (प्रथम वर्ष रि-अपीयर व द्वितीय वर्ष नियमित) एवं डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2018 (प्रथम व द्वितीय वर्ष रि-अपीयर) परीक्षाएं अगस्त-2021 का आज परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा की संस्थावार परिणाम-शीट्स संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर/फेल रहे परीक्षार्थियों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध पैनल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. (रि-अपीयर/फेल) परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 800 रूपए प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर/फेल परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रूपए अतिरिक्त होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रूपए प्रति परीक्षार्थी होगा।

उन्होंनेे बताया कि आगामी परीक्षा जनवरी-2022 के लिए रि-अपीयर/फेल रहे परीक्षार्थियों के ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने की तिथियां बिना विलम्ब शुल्क 18 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक, 100 रूपए प्रति परीक्षार्थी विलम्ब शुल्क सहित 3 नवम्बर से 9 नवम्बर तक, 300 रूपए विलम्ब शुल्क सहित 10 नवम्बर से 16 नवम्बर तक तथा 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक 1000 रूपए विलम्ब शुल्क सहित निर्धारित की गई हैं।

Haryana Wale
Haryana Wale
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...