Homeकुछ भीहरियाणा में खुलने जा रहा है रंग–बिरंगा पार्क, झील की मछलियां होंगी...

हरियाणा में खुलने जा रहा है रंग–बिरंगा पार्क, झील की मछलियां होंगी आकर्षण का केंद्र

Published on

छावनी में स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क उत्तर भारत में आकर्षण का केंद्र बन रहा है। पार्क की 4 एकड़ झील में अब विभिन्न किस्म की सुंदर एवं रंग-बिरंगी मछलियां यहां सैर-सपाटा करने के लिए आने वाले लोगों व बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। बुधवार सुबह हरियाणा के गृह एवं शहरी, स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने झील में विभिन्न प्रकार की 200 से ज्यादा मछलियों को छोड़ा।

यह मछलियां मत्स्य विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई थी। इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बहुत जल्द सुभाष पार्क में चिड़ियाघर भी बनाया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी चिड़ियों एवं पक्षियों को रखा जाएगा।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुभाष पार्क इस समय उत्तर भारत में आकर्षण का केंद्र बन चुका है और दूसरे शहरों के लोग यहां सैर-सपाटा व इसकी खूबसूरती देखने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया झील में अलग-अलग किस्म व रंगों की मछलियां यहां आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी। मछलियों की संख्या भविष्य में और बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया पार्क की झील में फ्रैश पानी है, झील में लगे फाउंटेन की वजह से पानी निरंतर चलता रहता है और ऐसा माहौल मछली पालन के लिए काफी उपयुक्त है। बहुत जल्द झील में बोटिंग का भी प्रावधान किया जाएगा और नगर परिषद की ओर से इसके लिए टेंडर भी कॉल किए गए हैं।

बोटिंग सुविधा होगी, चिड़ियाघर भी बनेगा पार्क में
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुभाष पार्क में बहुत सुंदर फ्रैश वॉटर की झील बनाई गई है, इसमें थोड़े दिनों के बाद बोटिंग भी शुरु होगी। मत्स्य विभाग की देखरेख में झील में तरह-तरह की मछलियां डाली गई है जोकि लोगों को आकर्षित करेंगी।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम पार्क में एक चिड़ियाघर भी बनाने जा रहे हैं जिसमें तरह-तरह की चिड़ियों व पक्षियों को रखा जाएगा। इनकी प्रजातियों के बारे में लोगों व बच्चों को जानकारियां भी दी जाएंगी।

झील में मछलियों को पौधों से फीड मिलेगी

जिला मत्स्य विभाग की देखरेख में झील में 200 से ज्यादा संतरी, सफेद व गोल्डन रंगों की मछलियों को छोड़ा गया। जिला मत्स्य अधिकारी रवि बाठला ने बताया कि राऊ एवं कॉमन र्कोप किस्म की मछलियां अभी छील में छोड़ी गई है जिसके बाद अन्य किस्मों की मछलियां भी छोड़ी जाएंगी।

उन्होंने बताया झील में नेचुरल फीड मछलियों के लिए उपलब्ध है और भविष्य में ऐसे पौधे झील में लगाए जाएंगे जिससे मछलियों को फीड मिलेगी। उन्होंने बताया झील का माहौल मछलियों के अनुकूल है क्योंकि इसमें फाउंटेन लगे हैं साथ ही बोटिंग का प्रावधान होने से पानी ठहरेगा नहीं। 4 एकड़ स्थित झील में अधिकतम 20 हजार छोटी मछलियों को छोड़ा जा सकता है।

29 करोड़ की लागत से सुभाष पार्क को दिया गया नया रूप

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 29 करोड़ रुपए की लागत से सुभाष पार्क को नया रूप दिया गया है। पार्क की झील में आकर्षक वॉटर फाउंटेन लगे हुए हैं। इसके अलावा झील में स्टोन पीचिंग कर इसे बेहतर बनाया गया है।

खूबसूरती के लिए पार्क के चारों तरफ आकर्षक लाइट्स भी लगाई गई है जिससे पार्क और झील का रात्रि का नजारा अद्भुत होता है। पार्क में सैकड़ों हैरीटेज लाइट्स, साउंड सिस्टम, गजीबो, म्यूजिकल डांसिंग फाउंटेन, बैठने के लिए बैंच, सीसीटीवी कैमरे, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...