Homeकुछ भीहरियाणा में महाराष्ट्र से अलग नज़ारा, यहां पर कुत्ता, बिल्ली और बंदर...

हरियाणा में महाराष्ट्र से अलग नज़ारा, यहां पर कुत्ता, बिल्ली और बंदर रहते है इकट्ठे

Published on

जैसा कि आपको बता ही है कि कुत्तों और बंदरों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती।  हाल ही में सोशल मीडिया पर  महाराष्ट्र के बीड़ में बंदरों और कुत्तों के बीच चल रही गैंगवार की खबर का खूब जिक्र हो रहा है। बता दे, इस वॉर की शुरुआत एक कुत्ते द्वारा बंदर को मारने से होती है और फिर बदले की भावना में बंदर कुत्ते के पिल्लों को बहुत ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर लें जाकर छोड़ने लगें।

आपको बता दे, वह इतनी ज्यादा ऊंचाई पर इसलिए लेके जाता था क्योंकि या तो उन्हें खाना नहीं मिलता था, या फिर वह ऊंचाई से गिर जाते थे। जिस वजह से उनकी मौत हो जाती थी। गांव वालों ने बताया कि बंदरों ने  इस तरह से अब तक 100 से ज्यादा पिल्लों को मौत के घाट उतारा दिया है।

अब यह लड़ाई सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन हरियाणा के करनाल जिले से बिल्कुल इसके विपरित तस्वीर सामने आई है, जिसको देखकर कोई भी यकीन नही कर रहा है।

आपको बता दे, यहां पर बंदर, कुत्ते, बिल्ली सब एक साथ रहते है।  सभी आपस में मजे से रहते, मस्ती करते, खेलते- कूदते हैं। इन सभी के बीच प्रेम-भाव को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इनकी रखवाली करने वाले शख्स पवन ने बताया कि उन्होंने इन चीजों को गहराई से समझा है। बंदर और कुत्तों को उन्होंने बचाया हैं, देखभाल की है और साथ पाला है।


महाराष्ट्र में चल रही गैंगवार पर बोलते हुए पवन ने कहा कि वन विभाग की टीम को कंट्रोल करना चाहिए। जो 2-4 बंदर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं , उन्हें ढूंढे जाना चाहिए ताकि इस लड़ाई को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि ये बदले की भावना देखकर ही बनती है क्योंकि इंसान के अंदर भी बदले की भावना है।

पवन ने कहा कि अगर बंदरों और कुत्तों को खाना मिलता रहेगा तो इस तरह की लड़ाई नहीं होगी। ऐसे में वन विभाग की टीम को जल्द से जल्द सब ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।हर बात का समाधान प्यार से हों सकता है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...