Homeकुछ भीअगर किसान कमाना चाहते है ज्यादा मुनाफा तो शुरू करें खेती की...

अगर किसान कमाना चाहते है ज्यादा मुनाफा तो शुरू करें खेती की यह नई तकनीक

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही है। इस पद्घति से कम कृषि आदान व कम लागत के साथ किसान जैविक पैदावार बढ़ा सकता है और अपनी आय में भी वृद्घि कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसी विशेष क्षेत्र का चिन्हित करे और इस पर शीघ्र ही एक कार्यशाला का आयोजन करवाया जाए ताकि किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जानकारी दी जा सके।

मुख्यमंत्री आज चण्डीगढ़ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 20 हजार करोड़ से अधिक की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दसवीं किश्त किसानों के खाते में सीधा हस्तांतरित  किए जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम सम्बोधन से जुड़े।

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, किसान उत्पादन समूह, आत्मनिर्भर किसान, जैविक उर्वरक की उत्पादकता तथा स्वस्थ धरती पर अधिक  ध्यानकेन्द्रित किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन के प्रेरित होकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक हरदीप कुमार को  यह निर्देश दिए और कहा कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत प्राकृतिक खेती व जीरो बजट खेती पर पहले से ही कार्य करते आ रहे है।

प्रधानमंत्री के साथ विडियो कॉन्फ्रसिंग में हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त, कृषि भवन, नई दिल्ली से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा तथा कई राज्यों के किसान उत्पादन समूह के प्रतिनिधि भी जुड़े और उन्होंने अपने अनुभव सांझा किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, उप-प्रधान सचिव अशिमा बराड़, संसाधन सृजन प्रकोष्ठ प्रभारी योगेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...