हर पति पत्नी के बीच प्यार होता है तो उसी के साथ तकरार भी होता है। ये जिंदगी का एक हिस्सा होता है। पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही मजबूत रिश्ता माना जाता है। अपने पति को वश में कैसे करू, पति और पत्नी का रिश्ता बहुत ही खट्टा मीठा होता है, कभी इसमें तकरार होती हैं तो कभी इतना प्यार होता है, की बस लगता है जिंदगी यही ठहर जाएं|इसके लिए जरुरी है की पति पत्नी के रिश्ते को बरकरार रखने के लिए उनमे धैर्य हो, और एक दूसरे पर विश्वास हो, ताकि जिंदगी में आने वाली किसी भी मुसीबत से वो हार न मानकर बल्कि उसे पर करके अपनी ख़ुशी को और बड़ा सकें|

कई पत्निया ये सोचती है, की बस उनका पति उनकी बात सुने अपनी जिंदगी का सबसे ज्यादा समय उसे दें। पति पत्नी के रिश्ते को बनाए रखने के लिए दोनों को समझना होगा।दरअसल पति पत्नी एक दूसरे को जितना बेहतर समझेंगे उतना ही रिश्ता मजबूत होते चला जाएगा।

अगर आपको पति का दिल जीतना है तो उसकी सारी बातें माने, अगर आपको लगता है कि कुछ बाते मानने लायक नहीं है तो उस चीज़ को आप प्यार और शांति से समझाए ताकि झगड़ा न हो। पत्नियों की पति को ताने मारने की बहुत बुरी आदत होती है। इस कारण घर में बहुत लड़ाई झगड़े होते हैं।

ये ताना कई बार पति को ऐसा चुभ जाता है कि उसे अपनी ही बीवी से नफरत हो जाती है। वह उसकी नजर से उतर जाती है। फिर वह उसकी कोई बात नहीं सुनता है। इसीलिए प्यार से बातों को कीजिये। कई बार गलतफहमी की वजह से भी पति पत्नी के बीच के रिश्ते बिगड़ जाते हैं।

इसलिए जब भी कोई लड़ाई झगड़ा हो तो डायरेक्ट एक दूसरे से बात करें। जिस बात को लेकर समस्या है उसका शांति से और मिलकर समाधान खोजें।