देश में पहली बार हुई ऐसी अनोखी शादी, दुल्हन के पिता ने दिया दिल छू लेने वाला संदेश

शादियों में आपने अक्सर लड़के की ही घुड़चढ़ी देखी होगी। लड़का घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने जाता है। लेकिन हरियाणा का एक ऐसा परिवार जिसने अपने बच्चों को समान अधिकार देने के लिए लड़की की शादी में एक ऐसा कदम उठाया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। जिले के एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी को बेहद ही अनोखे अंदाज में किया जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है। इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। समाज में वह एक अच्छा संदेश देना चाहते हैं जिसकी अब हर कोई तारीफ भी कर रहा है।

यह खबर हरियाणा के अंबाला की बताई जा रही है जहां एक लड़की की घुड़चढ़ी कराई गई। लड़की का नाम प्रिया बताया जा रहा है। आमतौर पर शादी में लड़के की ही घुड़चढ़ी कराई जाती है लेकिन आज के इस युग में लड़का-लड़की एक समान हैं। इसका संदेश देने के लिए एक परिवार ने अपनी बेटी की घुड़चढ़ी करवाई है।

दुल्हन के माता-पिता ने समाज में लड़कियों को गर्भ में ही मरवाने और लड़का-लड़की में भेदभाव जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए दुल्हन की घुड़चढ़ी कराई है। ऐसा उनके परिवार में पहली बार हुआ है जब किसी लड़की की घुड़चढ़ी कराई गई है।

समानता का संदेश देने के लिए उठाया यह कदम

दुल्हन के माता-पिता का कहना है कि आज के समय में लोग लड़का और लड़की के एक समान होने क सिर्फ कहते हैं लेकिन असल में कोई इस बात को नहीं मानता।

इस परिवार ने इस समानता का संदेश देने के लिए ही इस कदम को उठाया है। परिवार के मुताबिक लड़कियों को भी लड़कों के समान ही अधिकार मिलने चाहिए। ताकि वे भी आगे बढ़कर परिवार का नाम रोशन करें।

लोगों ने दी थी बेटी को न पढ़ाने की सलाह

अपने माता पिता के इस कदम से दुल्हन प्रिया भी बेहद खुश हैं। प्रिया ने बताया कि जब वह लॉ की पढ़ाई कर रही थी तो कई लोगों ने उनके माता-पिता को बेटी को न पढ़ाने की सलाह दी थी।

लेकिन प्रिया के माता-पिता ने किसी की नहीं सुनी और अपनी बेटी को बेटों जैसा ही प्यार दिया। प्रिया ने भी इस दौरान लोगों से बेटियों को भी प्यार देने की अपील की है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago