Categories: कुछ भी

हरियाणा की छोरियों का कमाल, एक ही दिन में इस बच्ची ने ऐसे कमाए 50 लाख रुपए

इन दिनों सोनी टीवी का शो शार्क टैंक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में भारत के इच्छुक उद्यमी अपने व्यापार मॉडल को निवेशकों के एक पैनल के सामने पेश करते हैं और उन्हें अपने विचार में पैसा लगाने के लिए राजी करते हैं। लेकिन इसमें एक होनहार बच्ची ने भी हर किसी का दिल जीत लिया है। हरियाणा के गुरुग्राम की बेटी अनुष्का जॉली ने अपने आइडिया से हर किसी को बेहद खुश कर दिया है। वहीं जजों ने भी उनके आइडिया में निवेश करने के लिए हां कह दी है। अब हर कोई हरियाणा की इस होनहार बेटी पर गर्व कर रहा है। दरअसल हाल ही में सोनी टीवी पर एक शो शुरू किया गया है जिसे शार्क टैंक का नाम दिया गया है।

इसमें लोग अपने नए नए बिज़नस आइडिया के साथ आते हैं और शार्क से निवेश करने की मांग करते हैं। ऐसे में अनुष्का भी अपना आइडिया लेकर शार्क के पास पहुंची थी जो शार्क को बेहद पसंद आया और वे अनुष्का के इस आइडिया में निवेश करने के लिए तैयार हो गए।

जानें क्या है अनुष्का का आइडिया?

बता दें कि अनुष्का एंटी बुलिंग स्क्वाड कंपनी की संस्थापक हैं। जब किसी को जान बूझकर नीचा दिखाया जाता है तो उसे ही बुलिंग कहा जाता है।

अनुष्का का मानना है कि किसी को नीचा दिखाकर जिंदगी में कभी भी आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। बुलिंग जैसी परेशानियों के कारण व्यक्ति को डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी मुश्किलें भी आती हैं।

इन मुश्किलों से निपटना वाकई हर किसी के लिए बेहद मुश्किल भी हो जाता है। ऐसे में ही अनुष्का को इन लोगों कि मदद करने का विचार आया और उन्होंने एंटी बुलिंग स्क्वाड को शुरू किया। उनके इस आइडिया से आज कई लोगों को फायदा मिल रहा है। वहीं उनके इस आइडिया की भी हर कोई तारीफ कर रहा है।

बच्चों को प्रेरित करने का करती हैं काम

दरअसल जब अनुष्का के मन में ऐसा कुछ करने का विचार आया तो उन्होंने अपने पिता के साथ भी इस आइडिया को साझा किया था। ऐसे में अनुष्का के पिता ने ही अपनी बेटी का इस काम में साथ दिया और उन्हें बताया कि उन्हें एक वेबसाइट भी बनानी होगी। ऐसे में अब सबसे पहले अनुष्का ने अपनी वेबसाइट को बनवाया।

इसके बाद अनुष्का ने लोगों की मदद करना शुरू किया। वे आज लोगों को बुलिंग के बारे में समझाती हैं। उनका उद्देश्य बुलिंग के खिलाफ सख्त आवाज़ उठाना है। इस आइडिया को लेकर ही वे शार्क टैंक में पहुंची थी।

जहां शार्क अनुपम मित्तल और शार्क अमन गुप्ता ने उनके आइडिया में 50 लाख रूपये का निवेश किया है। अब तक शार्क टैंक के 35 एपिसोड आए हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago