हरियाणा राज्य हज कमेटी ने वर्ष 2022 पर जाने वाले हज यात्रियों के साथ खादीम-उल-हुज्जाज के तौर पर सउदी अरब जाने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी, 2022 तक आमंत्रित किए हैं। हरियाणा राज्य हज कमेटी के कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानदीन भट्टी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जो मुस्लिम पुरूष व महिला सरकारी कर्मचारी खादीम-उल-हुज्जाज के तौर पर जाना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन की हार्ड कॉपी हरियाणा राज्य हज कमेटी के कार्यालय में 25 फरवरी, 2022 तक भिजवानी होगी।
उन्होंने बताया कि आवेदकों में से जिस कर्मचारी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच लम्बित होगी, उसके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदक अपने कार्यालय इंचार्ज से जांच लम्बित न होने बारे प्रमाण पत्र की प्रति आवेदन पत्र के साथ भेजनी होगी और इसके अलावा सरकारी अस्पताल से मेडीकल प्रमाण पत्र की प्रति भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
हज यात्रा पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज एक महीने पहले लगवाना अनिवार्य है। यात्रियों को वैक्सीन लगवाने की पर्ची भी अपने साथ रखनी होगी।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…