भारत सरकार एक बार फिर चीन को बड़ा झटका दिया है। चीन के 54 ऐप्स को भारत में बैन हो चुके है जिसमें ऑनलाइन बैटल गेम Garena Free Fire का नाम भी शामिल है। सरकार का मानना है कि ये ऐप्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। देश के नागरिकों को इन ऐप्स से खतरा है। इसलिए सरकार इन्हें बैन करने के आदेश जल्द ही जारी करेगी। भारत की यह डिजिटल स्ट्राइक चीन पर भारी पड़ेगी। यह पहली बार नहीं है जब भारत ने ऐसा किया हो। इन ऐप्स को Google Play Store और Apple Play Store से हटा दिया गया है।
इससे पहले भी कई चीनी ऐप्स को देश में बैन किया जा चुका है और PUBG भी इन्हीं में से एक थी। हां, वो बात अलग है कि PUBG (Players Unknown Battle Ground) बैन होने के बाद इसको भारत में BGMI (Battle Ground Mobile India) के नाम से लॉन्च किया गया। तो गेमर्स ये अनुमान लगा रहे हैं free fire को भी नए नाम से एक बार फिर से लॉन्च किया जा सकता है।
ANI न्यूज एजेंसी के अनुसार बैन हुए ऐप्स में ब्यूटी कैमरा: स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा: सेल्फी कैमरा, ईक्वलाइजर एंड बेस बूस्टर, कैमकॉर्ड फॉर सेल्सफोर्स एंट, इसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेन्ट एक्सराइवर, ऐप लॉक और डुअल स्पेस लाइट जैसे ऐप्स शामिल है।
अब तक 224 चीनी ऐप्स हो चुके हैं बैन
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सरकार ने इस तरह का फैसला लिया है इससे पहले भी सरकार ने चीन के कई ऐप्स को बैन किया गया। अब तक भारत ने 224 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है। सबसे पहले जून 2020 में बैन लगाया था। ये कार्यवाही सरकार ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद हुई थी। इस झड़प में चीन के भी 40 के करीब जवान मारे गए थे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से कई ऐप्स टेंनसेंट और अलीबाबा जैसी कंपनियों के हैं। इन ऐप्स ने अपनी ओनरशिप को छिपाया भी है। उन्हें हांगकांग या सिंगापुर जैसे देशों से भी होस्ट किया जा रहा है, लेकिन डेटा अंततः चीन में सर्वर पर जा रहा था।
देखें बैन हुए ऐप्स की पूरी लिस्ट
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…