हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने खेतों में टैंक बनवा कर एवं सोलर प्लेट लगाकर सूक्ष्म सिंचाई की तकनीक को अपनाएं, इससे जहां एक तरफ पानी की बचत होगी, वहीं दूसरी ओर पैदावार भी बढ़ेगी। सूक्ष्म सिंचाई के उपकरणों पर सरकार द्वारा खासा अनुदान दिया जा रहा है, जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए।
दलाल आज भिवानी जिला के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई से न केवल किसानों को पूरा पानी मिलेगा, बल्कि आगामी कई सालों तक खेती के लिए पर्याप्त पानी का पक्का प्रबंध हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि भिवानी में 25 से 27 फरवरी 2022 तक लगने वाली राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा 25 फरवरी को सुबह दस बजे किया जाएगा।
जबकि इसी दिन दोपहर के सत्र में 12 बजे केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि होंगे।
इसके बाद, 26 फरवरी को प्रात. दस बजे केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान मुख्य अतिथि होंगे तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ विशिष्ट अतिथि होंगे।
उन्होंने आगे बताया कि 27 फरवरी को प्रदर्शनी के समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…