Categories: कुछ भी

यूक्रेन के कारण हरियाणा में बढ़ रहा तनाव, मुख्यमंत्री ने लोगों से की यह अपील

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युक्रेन में मौजूदा तनाव को देखते हुए वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों के परिजनों से आग्रह किया है कि वे आगे आएं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार को जानकारी दें। मनोहर लाल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण समय है और हरियाणा सरकार विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के निकट सहयोग से अपने नागरिकों को भारत वापिस लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं अपने साथी हरियाणवियों से भी अनुरोध करूंगा कि वे शांत रहें और घबराहट और चिंता से दूर रहें तथा संबंधित अधिकारियों के साथ अपने देश लौटने के लिए समन्वय स्थापित करें’’।

मुख्यमंत्री ने स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है और डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (यूरेशिया और सीएनवी एंड आई) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘हमें हरियाणा के चार परिवारो से सहायता के लिए पत्र मिला था जिसमें से एक परिवार की बेटी भारत आ चुकी है तथा शेष परिवारों की सहायता के लिए हमारी टीम लगातार उनके संपर्क में है।

इन नंबरों और ईमेल के जरिए दे सकते हैं जानकारी

दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली में स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर (+91 11 23012113), (+91 11 23014104), (+91 11 23017905) और 1800118797 (टोल फ्री) है तथा ईमेलः- situationroom@mea.gov.in है।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यूक्रेन में दूतावास में स्थापित हेल्पलाईन का फोन नंबर (+380 997300428) तथा (+380 997300483) है और ईमेलः- consv.kyiv@mea.gov.in हैं।

मनोहर लाल ने बताया कि इसी तरह का नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारत के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर का संपर्क विवरण देते हुए कहा उन्होंने बताया कि फोन नंबर (+91 9212314595) (केवल व्हाट्सएप) और ईमेल contactusatfcd@gmail.com पर प्रश्नों और शिकायतों को लिया जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago