Categories: कुछ भी

पांच राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी इस आरोपी को, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

हरियाणा पुलिस ने पांच राज्यों में दर्ज 30 से भी अधिक संगीन मुकदमों में फरार चल रहे आरोपी को पलवल से अवैध हथियार सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए आरोपी की पहचान इकराम निवासी सिगार जिला नूंह के रूप में हुई। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी को काबू किया जिसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा लोड मिला।

काबू किए गए आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, गोकशी, जानलेवा हमला, एटीएम मशीन काटने, चोरी वा गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। पांच राज्यों की पुलिस इसे काफी समय से ढूंढ रही थी।

बता दें कि आरोपी पर हरियाणा में 11 मामले, गुजरात में 2 मामले, उत्तर प्रदेश में 12, राजस्थान में 3 तथा पश्चिम बंगाल में 3 मामले दर्ज हैं। आरोपी वर्ष 2009 के डकैती मामले में राजस्थान में 2500 रुपये का इनामी बदमाश घोषित होना भी पाया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी बारे संबंधित सभी थाना एवं राज्यों को अवगत कराया गया है। आरोपी को नियम अनुसार पेश अदालत कर अधिक गहन पूछताछ हेतु रिमांड पर हासिल किया जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago