पिछले महीने लोगों को एक-दो दिन में ही धूप, बारिश और ठंड सब चीजें देखने को मिली है। इस समय देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत कई ज्यादातर इलाकों में सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग द्वारा मौसम (Weather) के बारे में पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी (Drizzling) होने की संभावना जताई गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department, IMD) के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity) 83% दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) ने जानकारी दी है कि दिल्ली (Delhi) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) में सुधार आया।
वहीं मौसम विभाग (Weather Department) ने पूर्वानुमान जारी किया कि अगले 24 घंटों में बादल (Clouds) छा सकते हैं। वहीं अधिकतम तापमान (Temprature) 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में आज मौसम करवट लेगा।
इसके साथ ही दिनभर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश (rain) भी हो सकती है। अगले दिन मौसम में बदलाव होगा, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हवा में नमी की मात्रा 35 से 95 फीसदी रही।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…