हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इस सत्र में महिलाओं, किसानों और विद्यार्थियों के लिए कई फैसले किए। उनको पूरी तरह से खुश करने की कोशिश की गई है। सदन में हरियाणा सरकार ने घोषणा की, कि वह स्कूली विद्यार्थियों को अगले शिक्षा सत्र से बच्चों को टैब उपलब्ध कराएगी। हालांकि यह घोषणा सरकार ने बहुत पहले ही कर दी थी लेकिन महामारी के कारण विद्यार्थियों को टैब देने में देरी हो गई। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी के सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में स्कूलों में विद्यार्थियों को अगले शिक्षा सत्र से टैब उपलब्ध कराया जाएगाा। शिक्षा मंत्री गुर्जर ने कहा कि महामारी की वजह से टैब देने में देरी हुई है, लेकिन अब टैब देने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है।
कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हम 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों को टैब देंगे। मई 2022 तक यह टैब दे दिए जाएंगे। इस पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पर कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार आठवीं और नौवीं के बच्चों को टैब क्यों नहीं दे रही है।
इसके बाद शिक्षा मंत्री गुर्जर ने कहा कि पहले हमारा विचार यही था कि हम आठवीं से 12वीं तक के बच्चों को टैब देंगे, लेकिन पहले हम 10वीं, 11वीं, 12वीं के बच्चों को टैब देंगे। बाद में आठवीं और नौवीं के बच्चों को टैब देने पर विचार होगा।
हाेमगार्ड के बढ़ेंगे 10 हजार पद
गृहमंत्री अनिल विज ले कहा कि हरियाणा में होमगार्डों के 10 हजार पद बढ़ाने की तैयारी है। पंजाब से अलग होने के बाद प्रदेश में अभी तक होमगार्ड का एक भी पद नहीं बढ़ाया गया है। विधायक सीताराम यादव के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। विधायक सीताराम यादव ने कहा कि हरियाणा गठन के समय 14025 होमगार्ड थे, जबकि जनसंख्या 92 लाख और सात जिले थे।
तीन गुना बढ़ी संख्या
अब जनसंख्या दो करोड़ 70 लाख है और जिले 22 हैं। इसलिए होमगार्ड की संख्या भी तीन गुणा बढ़ाई जाए। गीता भुक्कल ने की एसपीओ की सेवानिवृति उम्र बढ़ाने की मांग। विज की ओर से कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने जवाब दिया कि सुझाव अच्छा है, लेकिन बजट भी देखना पड़ता है। इसलिए अभी यह संभव नहीं है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…