Categories: कुछ भी

हरियाणा में जल्द शुरू होगी 10 हजार होमगार्ड की भर्ती, बेरोजगारों के लिए आया सुनहरा मौका

प्रदेश की विधानसभा में होमगार्ड को लेकर मामला उठा है। पंजाब से हरियाणा के अलग होने के बाद होमगार्ड के 14 हजार 25 पद थे। यह पद ही अभी तक कायम है। इसमें कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई। विधानसभा में विधायक सीता राम यादव ने होमगार्ड को लेकर सवाल पूछा था। विधायक सीता राम यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से होमगार्ड की भर्ती क्यो नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब से हरियाणा अलग होने के बाद 14 हजार 25 पद थे। वह पद अभी भी कायम है। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा बना था तो इसमें केवल सात जिले थे। आबादी केवल 92 लाख थी। लेकिन अब आबादी और जिले दोनों बढ़ गए है।

गृहमंत्री विज की अनुपस्थिति में जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने उत्तर देते हुए कहा कि होमगार्ड की 10 हजार भर्ती की जा रही है। होमगार्ड को प्राकृतिक आपदा के समय प्रयोग किया जाता है। यह अधिक प्रशिक्षित नहीं होते है। ऐसे में 10 हजार भर्ती करना ही बड़ी बात है।

विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि होमगार्ड की उम्र बढ़ाने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के रिटायरमेंट की उम्र 55 से 58 होनी चाहिए। इस पर जेल मंत्री ने कहा कि उम्र बढ़ाने के साथ सरकार को बजट की भी व्यवस्था करनी होगी। जो अभी संभव नहीं है। इसलिए इस मांग को अभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

हमेशा आरोप के कटघरे में रहते हैं होमगार्ड जवान

बता दें कि राज्य भर में इन दिनों यातयात व्यवस्था को संभालने के लिए बड़े स्तर पर होमगार्डों का सहारा लिया जाता है। यातायात पुलिस के सहायक के तौर पर होमगार्ड के जवान सड़कों पर नियुक्त दिखाई देते हैं। यही नहीं बल्कि होमगार्ड के जवानों पर अक्सर लोगों के साथ बदसलूकी के आरोप भी लगते रहते हैं।

इसके अलावा अनेक होमगार्डों पर यह भी आरोप है कि वह मलाईदार स्थानों पर नियुक्ति करवाने के लिए सिफारिश भी लगवाते हैं। इन दिनों विपक्ष के नेता होमगार्डों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

सत्र में यह मुद्दा जोर शोर से उठाया गया और इसके जवाब में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि जल्द ही हरियाणा में 10 हजार होमगार्ड के जवान भर्ती किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने होमगार्ड को बनाए गए रूल्स में संशोधन पर भी विपक्ष को करारा जवाब दिया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago