इन दिनों फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा सरकार से फरीदाबाद नगर निगम में हुए कथित घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रण लिया है कि जब तक इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तब तक वह नंगे पांव और धोती पहन कर ही रहेंगे। सिले हुए कपड़े उन्होंने पूरी तरह से त्याग दिए हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी वह नंगे पाव और धोती में ही आए। शरीर के ऊपरी हिस्से को ढकने के लिए वह चादर ओढ़कर आए। मंगलवार को हरियाणा में विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन था।
विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन यह घोषणा की कि जब तक भ्रष्टाचार के मामलों में कम से कम एक दोषी को सजा नहीं मिलती तब तक वह सिले हुए कपड़े और जूते नहीं पहनेंगे।
जानकारी के अनुसार विधायक विधानसभा में जूते उतारने से पहले कपड़े बदलने के लिए सदन से बाहर गए। बाद में जब वे लौटे तो उन्हें सफेद कपड़ा और धोती पहने देखा गया। राज्य के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधायक के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा और समयबद्ध तरीके से इसकी जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार विधायक के इस तरह कपड़ा पहन कर आने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा- उन्हें ऐसा ही नमूना देखने की उम्मीद थी।
इसके बाद सीएम के की इस टिप्पणी पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। नेता और प्रतिपक्ष की ओर से भी इसका कड़ा विरोध किया गया। इसके बाद स्पीकर ने मुख्यमंत्री की बात साफ करते हुए कहा कि सीएम ने विधायक को नमूना नहीं कहा, बल्कि उनके कपड़े पहनने को नमूना बताया है और सीएम ने भी इस बात पर हामी भरी।
नहीं बख्शा जाएगा किसी भी भ्रष्टाचारी को
बता दें कि कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कई आईएएस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों का नाम लेते हुए उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है इसके साथ ही उन्होंने दो करोड़ के कार्य की लागत 36 करोड़ होने पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कोड है और वह इसे खत्म करना चाहते हैं उनके इस बयान पर शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…