Categories: कुछ भी

हरियाणा के इस जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए बनने वाला है एक और नया अंडरपास

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का काम काफी तेजी से चल रहा है। ऐसे में हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खुशखबरी यात्रियों के लिए आ रही है। बताया जा रहा है कि अब इस फैसले से कई यात्रियों के लिए यात्रा करना काफी सुगम हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक खेड़ीपुल चौराहा बाइपास पर अब अंडरपास बनाया जाने वाला है। इस बात की मंजूरी अब एनएचएआई द्वारा भी दे दी गई है।

जल्द ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के दौरान ही इस अंडरपास का काम भी शुरू कर दिया जाएगा जिससे अब अनेकों यात्रियों के लिए सफर करना आसान हो जाएगा।

हालांकि पहले यहाँ अंडरपास बनाए जाने की कोई बता नहीं थी लेकिन इसके बाद खेड़ीपुल के साथ साथ सेक्टर 8 और चंदावली पुल पर अंडरपास बनाने की मांग उठाई गई जिसेके बाद ही खेड़ीपुल पर अंडरपास बनाने का फैसला किया गया है। वहीं चंदावली में अंडरपास नहीं बनेगा और सेक्टर 8 के लिए अभी फैसला नहीं हो सका है।

खेड़ीपुल थाने को भी किया जाएगा शिफ्ट

बताया जा रहा है कि चंदावली के पास से कनेक्टिविटी केजीपी तक जाने वाली है इसलिए यहाँ अंडरपास न बनाने का फैसला किया गया है। वहीं अब ज़्यादातर चौराहों पर अंडरपास बनाने की योजना भी चल रही है। बता दें कि खेड़ीपुल चौराहा काफी महत्वपूर्ण है। इस चौराहे पर भी विकास का काम काफी तेजी से चल रहा है। यहाँ आगरा गुरुग्राम नहर पर 6 लेन का पुल भी बनाया जा चुका है। वहीं मंझावली पुल का काम भी काफी तेजी से चल रहा है।

इस चौराहे पर हजारों यात्रियों का आना जाना होता है ऐसे में अंडरपास बन जाने के बाद यात्रा करना भी काफी आसान हो जाएगा। वहीं इससे यात्रियों को जाम से भी राहत मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि यहाँ से खेड़ीपुल थाने को भी शिफ्ट कर दिया जाएगा क्यूंकि ये थाना दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की राह में बाधा बन रहा है। यहाँ से अब कई पेट्रोल पंप और बिजली के खंभे भी शिफ्ट किए जाने वाले हैं।

ज़ोरों से चल रहा है एक्सप्रेस वे का काम

बता दें कि फरीदाबाद में भी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का काम काफी तेजी से चल रहा है। यहाँ पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं और उम्मीद है कि अगले महीने से ही इन पिलर्स पर गर्डर रखने भी शुरू हो जाएंगे। जगह जगह सड़कों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

कई जगह से अतिक्रमण भी हटाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। इसके साथ ही यहाँ किनारे पर नाले का भी निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब जल्द ही ये एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार हो जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago