Categories: कुछ भी

हरियाणा में फिर शुरू हो रही है महामारी से जंग? प्रदेश के इस जिले में घोषित हुए कंटेनमेंट जोन

हरियाणा में एक बार फिर महामारी के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसके मद्देनजर इसका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पुन: सक्रिय रणनीति अपनाई है। ‘कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार’ को लागू करने से संबंधित स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने यह जानकारी आज यहाँ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई दिल्ली-एनसीआर में महामारी की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त पीके दास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव और मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा प्रभजोत सिंह और पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

संजीव कौशल ने पोर्टल पर महामारी डाटा को समय पर और नियमित रूप से अपडेट करने के संबंध में केंद्रीय गृह सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को इसके लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों की संख्या में हालिया बढ़ोतरी को देखते हुए हरियाणा सरकार स्थिति पर कड़ी निगरानी, सख्त नियंत्रण, त्वरित कॉनटेक्ट ट्रेसिंग सहित क्लीनिकल मैनेजमेंट पर सक्रियता से जोर दे रही है। इसके अलावा, सूचना शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कौशल ने कहा कि राज्य भर में महामारी की पॉजिटिविटी दर को कम करने के लिए सतत प्रयासों के साथ-साथ विशेष रूप से कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में, विशेष रूप से गुरुग्राम में पॉजिटिविटी दर में अतिरिक्त वृद्धि दर्ज की जा रही है, इसलिए प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने पर व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम में वायरस की श्रंखला तोड़ने के लिए 9 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं।

इसके अलावा, पूरे हरियाणा में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पहले ही चलाया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग 72 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीकाकरण की पहली खुराक दी गई है, जबकि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की लगभग एक तिहाई आबादी को कवर किया गया है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago