Categories: कुछ भी

जानिए किसके हाथ होगी हरियाणा कांग्रेस की कमान, हुड्डा और भुक्कल भी हैं कतार में, महीने के अंत तक आ सकता है फैसला

इस समय हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर काफी चर्चा में है। प्रदेशाध्यक्ष को लेकर पार्टी का माहौल भी काफी गर्म है। हाल ही में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार इसी महीने के अंत तक हरियाणा को नया कांग्रेस अध्यक्ष मिल जाएगा। जो नाम हाईकमान के सामने सुझाए गए थे उनमें दीपेंद्र हुड्डा, गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा और उदय भान के नाम काफी चर्चाओं में है। कुछ समय पहले ऐसी भी खबरें सामने आ रही थीं कि कांग्रेस हाईकमान किसी दलित को हरियाणा का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इसके बाद विधायक उदय भान को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी।

लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि कांग्रेस किसी अनुभवी नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है और इसके लिए वह किसी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहती क्योंकि पंजाब में भी नेताओं की तनातनी की वजह से कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा।

ताजा मिली जानकारी के बाद यही बात सामने आ रही है कि हाईकमान किसी अनुभवी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकते है। इसलिए अब वह चाह कर भी कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते जिससे पार्टी के नेता नाराज हो या उनके खिलाफ बगावत करें। इस समय पार्टी सभी को साथ लेकर चलना चाहती है।

कौन है वह अनुभवी नेता?

आपको बता दें कि वह अनुभवी नेता कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। हरियाणा के लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। अनुभव के आधार पर देखा जाए तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं। हाईकमान भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष बनाने को लेकर मंथन कर रही है।

बगावत पर आ सकते हैं विधायक

कांग्रेस हाईकमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर इसलिए भी मंथन कर रही है ताकि पार्टी के अन्य विधायक नाराज ना हो अगर वह हुड्डा के अलावा किसी और को प्रदेशाध्यक्ष बनाते हैं तो अन्य विधायक को इसको लेकर नाराज हो सकते हैं और बगावत पर उतारू हो सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष की गद्दी संभाल सकते हैं।

पंजाब में अपनी हार से सबक लेते हुए और वहां के मौजूदा हालातों को देखते हुए कॉन्ग्रेस हरियाणा में किसी अनुभवी नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। इससे विधायकों में तालमेल भी बना रहेगा और पद को लेकर किसी भी तरह की खींचातानी नहीं होगी। वहीं अगर उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो इससे वे नेता नाराज हो सकते हैं जो हमसे ज्यादा अनुभवी हैं।

हुड्डा नहीं तो उनके खेमे से ही होगा प्रदेशाध्यक्ष

मान लीजिए कि अगर पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाती तो इस बात की पूरी संभावना है कि हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हुड्डा के खेमे से ही होगा। इस महीने के अंत तक हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पता चल जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago