Categories: कुछ भी

हरियाणा में शुरू होने वाली हैं 50 हजार भर्तियां, सरकार ने जारी किया यह नोटिफिकेशन

बीते एक साल से नौकरियों का इंतजार कर रहे करीब 9 लाख युवाओं के लिए अब खुशखबरी आई है। शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे प्रदेश में ग्रुप सी और ग्रुप डी की 50 हजार पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आगामी दस दिन में तमाम श्रेणियों के खाली पदों को विज्ञापित करेगा। इसके 15 दिन बाद तक युवा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए इसके बाद सीईटी की परीक्षा की तिथि तय की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार सीईटी की परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। इनमें 5 प्रतिशत अंक (20) आर्थिक सामाजिक आधार पर मिलेंगे। ग्रुप सी के लिए लिखित परीक्षा में 2.5 प्रतिशत और बाद में स्क्रीनिंग में 2.5 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। 

ग्रुप डी के लिए आर्थिक सामाजिक आधार पर 5 प्रतिशत अंक शामिल होंगे। अध्यापन पदों को छोड़कर, पुलिस सेवा, कारागार तथा गृह रक्षी के पदों सहित ग्रुप सी व डी पदों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से हर साल यह परीक्षा ली जाएगी और एक बार पास परीक्षा की वैद्यता 3 साल रहेगी।

अगर कोई अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देता है तो उसके दोबारा से फिर देनी होगी। चयन प्रक्रिया में अगर पद 30 से कम हैं तो तो 5 गुणा उम्मदीवार बुलाए जाएंगे। 30 से 50 हैं तो 150 उम्मीदवार और 50 से ज्यादा है तो चार गुणा उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। 

दो भागों में बंटेंगे अंक

सामान्य पात्रता परीक्षा के अंकों को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसमें सामान्य ज्ञान, विवेक बुद्धि, मात्रात्मक क्षमता, अंग्रेजी, हिंदी व सुसंगत विषयों के लिए 75 प्रतिशत अंक रहेंगे। इसके अलावा, हरियाणा के इतिहास, सामयिक मामलों, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति आदि के लिए 25 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं। ग्रुप डी पदों के लिए प्रश्न पत्र दसवीं कक्षा तक का स्तर रहेगा और सी के लिए कक्षा 12वीं कक्षा तक का स्तर रहेगा। 

इन्हें मिलेंगे 5 प्रतिशत अंक

परीक्षा में 5 प्रतिशत अंक का हकदार वह होगा, जिसके परिवार में कोई नियमित कर्मचारी न हो। आवेदन वर्ष से पूर्व के वित्तीय वर्ष में वार्षिक आय 1.80 लाख से कम हो। संविदात्मक आधार, दैनिक मजबूरी या अतिथि अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित कर्मचारी नहीं है। अनअधिसूचित जनजाति व राज्य की घुमंतू जनजाति के लोग भी 5 प्रतिशत अंकों के हकदार होंगे।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago