Categories: कुछ भी

हरियाणा के रवि दहिया और बजरंग पुनिया समेत यह 6 पहलवान हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सिलेक्ट

भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान रवि दहिया (Ravi Dahiya) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) उन छह पहलवानों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए सेलेक्ट किया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए हुए चयन ट्रायल में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इन पहलवानों को चुना गया। जिन 6 पहलवानों का चयन कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए हुआ है, उनमें रवि दहिया (57) किलोग्राम, बजरंग पूनिया (65 किलोग्राम), नवीन (74 किलोग्राम) दीपक पूनिया (86 किलोग्राम), दीपक (97 किलोग्राम), मोहित दहिया (125 किलोग्राम) के नाम शामिल हैं। 2022 राष्ट्रमंडल खेल (2022 Commonwealth Games) ब्रिटेन के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित होंगे।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में रेसलर रवि दहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था। रवि दहिया ने सेमिफाइनल में कजाकिस्तान के सनायव नूरिस्लाम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में वो रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) के जायूर उगयेव से हार गये थे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। रवि दहिया ऐसे दूसरे पहलवान हैं जिन्होंने ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाया है। रवि दहिया हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं।

रवि दहिया का रुझान स्कूल में ही कुश्ती की तरफ हो गया था। 8 साल की उम्र में ही रवि ने कुश्ती के अखाड़े में अपने प्रतिद्वंदियों को पटखनी देना शुरू कर दिया था। घरवालों ने भी रवि का भरपूर साथ दिया। परिजनों का साथ और रवि की कड़ी मेहनत का नतीजा हैं कि टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में उन्होने देश को रजत पदक दिलाया।

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में यह पदक जीता।

बजरंग पूनिया का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। उनका परिवार तकरीबन सात पहले सोनीपत में इसलिए चला गया था ताकि अच्छे तरीके से अभ्यास कर सकें। सोनीपत आने के बाद उन्हें योगेश्वर दत्त का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

दिलचस्प बात है कि बजरंग पूनिया के पिता भी पहलवान हैं। उनके पिता का नाम बलवान पूनिया है। उनकी उंगली को पकड़कर अखाड़े तक का सफर तय करने वाले बजरंग का नाम हनुमान जी के नाम पर रखा गया है। बचपन में देखे सपने और अपने गुरु योगेश्वर दत्त की तरह चैंपियन बनने का सपना उन्होंने यह मेडल हासिल करके सच कर दिखाया है।

इससे पहले बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में तीन बार (2013, 2018, 2019) मेडल अपने नाम कर चुके हैं। इसमें से दो बार उन्होंने सिल्वर और एक बार कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सात खिताब जीत चुके हैं। इसमें से दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

पूनिया ने इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट 2018 में गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2014 में सिल्वर पदक, और एशियन गेम्स 2014 में सिल्वर व एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीता है। पूनिया को 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिल चुका है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago