Categories: कुछ भी

अब हरियाणा के जेल भी होंगे आदर्श, इस कॉन्सेप्ट पर हो रहे बदलाव

हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि कैदियों की मानसिकता में बदलाव आए इसके लिए जेल सुधारों पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रदेश की जेलों को आदर्श जेल बनाने के साथ-साथ खुली जेल अवधारणा के तहत 11 स्थानों पर खोले जा रहे पैट्रोल पम्प खोले जा रहे हैं। चौधरी रणजीत सिंह ने आज यहां पत्रकारों  को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक पैट्रोल पम्प का तो इस महीने के अंत में उद्घाटन किया जाएगा।

पैट्रोल पम्पों पर कैदी रोटेशन में काम करेंगे, जो खुली जेल अवधारणा का रूप होगा। कैदियों से मिलने का समय भी 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया जा रहा है।

चौधरी रणजीत सिंह ने  बताया कि रोहतक में 76 करोड़ रुपये की लागत से 19.5 एकड़ में अलग से हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसमें हार्डकोर कैदियों को रखा जाएगा। यह पूरी तरह से आधुनिक जेल होगी और इसमें मेटल डिडेक्टर सहित खोजी कुते और चाहरदीवारी की सुरक्षा के लिए अलग से सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

उन्होंने बताया कि एक बैरक में एक ही कैदी को रखा जाएगा। करनाल में जेल वार्डन व जेल उप-अधीक्षक के लिए प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा। जेल मंत्री ने बताया कि कैदियों के प्रति व्यवहार जेल वार्डन व जेल उप-अधीक्षक ठीक रहे इसके लिए करनाल में अलग से प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा।

पहली बार हैफेड से एक साथ 68000 क्विंटल गेहूं खरीदी गई है ताकि जेल में कैदियों को पौषिक खाना मिल सके। इसके अलावा, उनके लिए खुराक चार्ट में बदलाव किया गया है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago