Categories: ख़ास

हरियाणा: वीकेंड बनाना चाहते हैं मजेदार तो जल्द कराएं यहां की टिकट, बोटिंग के साथ-साथ मिलेंगी यह चीज़ें

वीकेंड पर हर किसी का मन शांत जगह पर जाने के लिए करता है। ऐसे में हरियाणा वासी झीलों पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां आपको प्रकृति (Famous Tourist Places in Haryana) का एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। और फिलहाल मौसम भी काफी सुहावना है, ऐसे में घूमने का मजा भी दुगना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा में मौजूद कुछ प्रमुख झीलों (Famous Lakes in Haryana) के बारे में बताएंगे जहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अच्छा समय (Major Lakes of Haryana) बिता सकते हैं। झीलों के पास की हरियाली देख मन को काफी सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आप यहां बोटिंग (Boating) का भी मजा के सकते हैं।

इस समय हरियाणा काफी तेजी से विकसित हो रहा है। केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर में ही नहीं बल्कि यहां का पर्यटन भी अब पहले से काफी विकसित हुआ है। हरियाणा का खानपान और खेल तो पहले ही देश विदेश में काफी प्रसिद्ध है। अब पर्यटन भी धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।

तिल्यार झील (Tilyar Lake)

तिल्यार झील (Tilyar Lake) हरियाणा के फेमस पर्यटक आकर्षणों (Famous Picnic Spots in Haryana) में से एक है। यह झील करीब 132 एकड़ में फैली हुई है। यह दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। आपको यहां अलग-अलग तरह के पक्षी देखने को मिलेंगे। साथ ही यहां हरियाली भी बहुत है इसे देख कर मन को सुकून मिलेगा। यहां आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही झील के पास तिल्यार चिड़ियाघर भी है।

कर्ण झील (Karna Lake)

महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक दानवीर कर्ण के नाम रखी गई करनाल की कर्ण झील पर्यटकों का मन मोह लेती है। कहा जाता है कि कर्ण ने अपने कवच और कुंडल यहीं दान किए थे। यह झील चंडीगढ़ और दिल्ली से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह पिकनिक के लिए बहुत ही अच्छी है। यहां पर आप वोटिंग के भी मजे ले सकते हैं। साथ ही बच्चों के लिए यहां कई चीजें हैं। यहां पर झूले भी लगे हुए हैं। इसके अलावा इस झील में आपको बहुत सारे बत्तख और मछलियां देखने को मिलेंगी।

दमदमा झील (Damdama Lake)

हरियाणा की साइबर सिटी में मौजूद दमदमा झील प्रदेश की छोटी सी झील है। सन 1947 में इसे अंग्रेजों द्वारा बारिश के पानी को इकट्ठा करने के लिए बनाया गया था। दमदमा झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 12.14 वर्ग किलोमीटर है। यह अरावली की पहाड़ियों से घिरी एक खूबसूरत झील है। घूमने के लिए दिन का समय बहुत ही बेहतर है। वही मौसम की बात करें तो सर्दी या मॉनसून में यहां आना सबसे अच्छा है। यहां पर आप बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ऊंट की सवारी जैसे कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। बच्चों के लिए यह जगह बहुत ही मजेदार होने वाली है।

ब्रह्म सरोवर (Brahma Sarovar)

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मौजूद ब्रह्मसरोवर ना सिर्फ पर्यटन की दृष्टि से बल्कि हिंदू धर्म के लिए भी एक प्राचीन और पवित्र स्थल है। यहां का कुंड जलकुंड हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस सरोवर का उल्लेख आपको महाभारत और वामनपुराण में भी मिलता है। यहां भगवान शिव का एक मंदिर भी है जहां एक पुल के माध्‍यम से पहुंचा जा सकता है। यह झील एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। इसकी लंबाई करीब 3600 फीट चौड़ाई 1500 और 45 फीट इसकी गहराई है और यह सरोवर करीब 100 एकड़ में फैला हुआ है। यह जगह घूमने के लिए बहुत ही अच्छी है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आकर इस झील का आनंद ले सकते हैं।

सुखना झील (Sukhna Lake)

राजधानी चंडीगढ़ में आकर्षण के मुख्य केंद्रों में से एक है सुखना लेक नौका विहार यहां का मुख्य आकर्षण है इसके अलावा आप यहां कई अन्य चीजें भी कर सकते हैं आप यहां रॉक क्लाइंबिंग और मिनी स्विंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। सर्दियों के समय सुखना कई साइबेरियाई, सारस, क्रेन जैसे कई प्रवासी पक्षियों के लिए एक अभ्यारण्य है।

बड़खल झील (Badkhal Lake)

इंडस्ट्रियल टाउन की बड़खल झील लोगों के लिए आकर्षण का एक केंद्र है। इस झील का निर्माण 1947 में भूमि के कटाव को रोकने के लिए किया गया था। यह एक मानव निर्मित झील है। इसे अरावली की पहाड़ियों के बीचो-बीच बनाया गया था। इस झील के आसपास आपको कई ऐतिहासिक जगह भी देखने को मिलेंगी। फैमिली पिकनिक के लिए यह जगह बहुत ही अच्छी है। यहां पर आप काफी अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां हरियाली के साथ-साथ आप प्रकृति से थोड़ा जुड़ पाएंगे।

Rajni Thakur

Recent Posts

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

15 hours ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago