अगर हरियाणा के इस जिले में किया प्लास्टिक का यूज तो भरना होगा ₹25000 का जुर्माना

प्रदूषण के मुख्य कारणों में से एक है प्लास्टिक। दिन प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। बाजार से कोई भी सामान लाना होता है तो दुकानदार प्लास्टिक की थैली में सामान देता है। लेकिन अब अगर आपके हाथ में प्लास्टिक की थैली मिली तो इसके लिए आपको हजारों का जुर्माना भरना पड़ेगा। हरियाणा के फरीदाबाद में नगर निगम ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में पन्नियों के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

नगर निगम द्वारा जारी अधिसूचना के तहत एक जुलाई से पूरे जिले में जुर्माना अभियान शुरू होगा। 500 से लेकर 25000 तक का जुर्माना एक व्यक्ति पर लग सकता है। शहर में पॉलीथिन का निर्माण, स्टॉक, बिक्री और उपयोग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वार्ड स्तर पर निगरानी और जुर्माना करने वाली कमेटियां गठित की जाएंगी। इन कमेटियों में संयुक्त आयुक्त से लेकर सफाई कर्मचारी तक शामिल होंगे। सभी सदस्य वॉट्सऐप से जुडेंगे।

कमेटी की रहेगी कड़ी नजर

कोई भी सूचना ग्रुप पर शेयर करेंगे और संबंधित अधिकारी तुरंत ही कार्रवाई करेंगे। वार्ड में कहां इनका निर्माण हुआ है, कहां स्टॉक है, कितने दुकानदार पॉलीथिन बैग का उपयोग करते हैं। इसी जानकारी पहले ही जुटा ली जाएगी।

पॉलीथिन का उपयोग करने पर 500 रुपये से 25 हजार रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। बीते वर्ष नगर निगम ने करीब 476 चालान काटे थे। अधिसूचना के तहत जुर्माना राशि में बढ़ोतरी होगी। पॉलीथिन और प्लास्टिक पाउच के इस्तेमाल पर भी निगरानी कमेटी नजर रहेगी।

एक महीना चलेगा अभियान

पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए स्मार्ट सिटी के सभी वार्डो में एक महीने तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कपड़े के थैले मुफ्त बांटे जाएंगे। ताकि लोग पोलीथिन के इस्तेमाल से परहेज कर इनके प्रयोग को आदत में शुमार कर लें।

अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत ने बताया कि नगर निगम ने पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। अब शहर में पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से अवैध है। एक जुलाई से जुर्माना अभियान शुरू किया जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों…

4 months ago