Categories: कुछ भी

कुश्ती में बजा हरियाणा के पहलवानों का डंका, 37 मेडल किए अपने नाम

हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में लगभग सभी खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। खेलो इंडिया के छठे दिन कुश्ती के मुकाबले खत्म हो गए। हरियाणा के धाकड़ छोरों व छोरियों ने अपना डंका बजाते हुए 16 स्वर्ण, 10 रजत व 11 कांस्य पदक के साथ कुल 37 पदक हरियाणा की झोली में डाले, जिनमें 16 पदक लड़कियों के नाम रहे।

कुश्ती के प्रति दर्शकों का रूझान देखते ही बन रहा था। न केवल दर्शक बल्कि हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव-॥ आशिमा बराड़, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह , खेल निदेशक पंकज नैन ने भी कुश्ती के फाइनल मुकाबले देखे।

हरियाणा के कुश्ती के मुख्य कोच कदम सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 21 भार वर्ग में कुश्ती के 7 फ्री स्टाइल, 7 ग्रिको रोमो तथा 7 महिला कुश्ती के मुकाबले निर्धारित थे।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी मांग है कि इसमें कुछ श्रेणियां और भरी बढ़ाई जाएं ताकि और अधिक युवा खिलाड़ी भाग ले सकें।

हिसार की अंतिम ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मूल रूप से हिसार की रहने वाले अंतिम 2018 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेती आ रही है। इससे पहले उन्होंने कैडेट कुश्ती में दो बार स्वर्ण व रजत पदक जीता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago