Categories: कुछ भी

हरियाणा में सोलर प्लांट लगाने पर सरकार देगी 75% की सब्सिडी, सीएम ने की घोषणा

प्लांट ( solar plant ) लगाने पर सब्सिडी देगी। यह घोषणा सीएम मनोहर लाल ( cm manohar lal ) ने की है। मुख्यमंत्री रविवार को रोहतक में राज्य स्तरीय संत कबीर दास जयंती समारोह में बतौर मुख्य संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब ना केवल अनुसूचित जाति बल्कि पिछड़े समाज की धर्मशालाओं में भी 5 किलोवाट का सोलर प्लांट ( 5 Kilo watt Solar Plant ) लगाने पर हरियाणा सरकार की ओर से 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में केंद्र की तरह कैडर के हिसाब से आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा।

हरियाणा के जितने भी शिक्षण संस्थान, धर्मशालाएं ना केवल अनुसूचित जाति बल्कि पिछड़े समाज की हैं, उनमें एक कमरा उपलब्ध होने पर शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तकालय की व्यवस्था करवाई जाएगी।

एनआईटी और आईआईटी में आरक्षण की व्यवस्था के लिए केंद्र से बात की जाएगी। इसके साथ ही, समाज की साढ़े पांच एकड़ जमीन में शिक्षण संस्थान की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जमीन में कोई भी एक प्रोजेक्ट जो 51 लाख रुपए तक का हो, उसे सरकार द्वारा बनाया जाएगा।

इसके साथ ही संत कबीर जी के जन्मस्थान बनारस की जो भी कोई यात्रा करना चाहता हो उसके लिए रेलवे का किराया सबको दिया जाएगा।

वहीं प्रदेश में किसी एक संस्थान का नाम संत कबीर के नाम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ के उनके सरकारी आवास का नाम भी संत कबीर कुटीर किया जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago