Categories: ख़ास

Neeraj Chopra: विदेशों में फिर चमका हरियाणा का सोना, जीत लिया देश का दिल

टोक्यो ओलंपिक के बाद अब एक बार फिर हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा नाम का सिक्का दुनिया में चमका। फिनलैंड में कुओर्ताने गेम्‍स में नीरज चोपड़ा ने (Neeraj Chopra wins gold medal at Kuortane Games in Finland) कमाल का थ्रो किया और सोना अपने नाम किया। बता दें कि बारिश में लड़खड़ाने के बावजूद नीरज का ध्यान केवल अपने लक्ष्य पर (Haryana’s Golden Boy Neeraj Chopra) था जिसे उन्होंने हासिल भी किया। उन्होंने फिर साबित कर दिखाया कि वह खरा सोना हैं।

बता दें कि शनिवार को नीरज ने 86.69 मीटर का भाला फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ट्रिनिडाड एंड टोबैगो के केशरन वाल्‍कॉट और ग्रेनाडाके वर्ल्‍ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को हराया। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले नीरज आज पूरे देश की शान बन चुके हैं।

24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत में जन्‍में नीरज ने अपने पहले ही ओलिंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। यह एथलेटिक्स में मिला भारत का पहला गोल्ड मेडल (First Gold Medal in Athletics) था। नीरज ने उस दिन पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

आपको हैरानी होगी कि नीरज का जेवलिन थ्रो में आना सिर्फ एक इत्तेफाक से ज्यादा कुछ नहीं था। वह बचपन में काफी मोटे थे। उस समय परिवार वालों ने उन्हें मैदान पर दौड़ने को कहा ताकि उनका शरीर फिर रहे।

इस तरह जिंदगी में आया था नया मोड़

साल 2010 में चाचा सुरेंद्र उन्हें अपने साथ पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में ले गए थे। वजन कम करने के लिए उन्होंने 15 दिन प्रैक्टिस भी की लेकिन शरीर में दर्द हो रहा था। इस पर उन्होंने अपने माता-पिता को शिकायत भी की। लेकिन उन्हें कह दिया कि जो करना होगा चाचा करेगा। सीनियर जैवलिन थ्रोअर जयवीर सिंह ने नीरज को जैवलिन थमा दी। 40 मीटर थ्रो के बाद उन्होंने फिर  कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जयवीर ने बताया कि नीरज का हाथ तेजी से चलता है और उसमें लचक भी है।

ये उप‍लब्धियां की अपने नाम

  • 2016 के वर्ल्‍ड जूनियर चैंपियनशिप में नीरज ने 86.48 मीटर तक भाला फेंका। केवल 18 की उम्र में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत का नाम रोशन किया।
  • अंडर 20 का वर्ल्‍ड रिकार्ड अपने नाम कर लिया।
  • 82.23 के राष्‍ट्रीय रिकार्ड की बराबरी नीरज ने गुवाहाटी में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में की। यहां से अधिकारियों का ध्‍यान नीरज की तरफ गया।
  • कामनवेल्‍थ गेम्‍स में नीरज ने गोल्‍ड जीता।
  • 2018 में नया रिकार्ड बनाया। जर्काता में हुए एशियाई खेल में गोल्‍ड जीता।
  • पटियाला में 88.07 मीटर का भाला फेंक एक नया रिकार्ड बनाया।
Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago