फरीदाबाद को साफ सुथरा रखा जाए इसके लिए पूरा जोर दिया जा रहा है। जगह-जगह सफाई कर्मचारी भी कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नये नये पौधे और पेड़ लगाए जा रहे हैं। इसके लिए नगर निगम को बहुत मदद की जा रही है।
आपको बता दें की शहर साफ सुथरा रहे और हरा भरा रहे इसके लिए नगर निगम को 20 ट्रैक्टर दिये गए हैं और साथ ही पाँच डंपर भी दिये जायेंगे ताकि सही ढंग से कार्य किया जा सके।
फरीदाबाद में 45 वार्ड हैं, इसके लिए सभी जोन मे पर्याप्त ट्रैक्टरों की कमी है। आपको बता दें नगर निगम को इससे पहले भी ट्रैक्टर ट्राली/टैंकर की ज़रूरत थी जिसके चलते नगर निगम को 22 ट्रैक्टर ट्राली/टैंकर खरीदना पड़ा था।
जिसमें पांच ट्रैक्टर-ट्राली बागवानी शाखा को दिया गया था। आपको बता दें कि जो 22 ट्रैक्टर-ट्राली नगर निगम को मिला था उसमें अन्य ट्रैक्टर कार्यकारी अभियंताओं को दिया गया है, जो की ज़रूरत के हिसाब से इन ट्रैक्टर-ट्राली को इस्तेमाल में ले सकेंगे।
दूसरी ओर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से निगम को 20 ट्रैक्टर मिल गए हैं। जल्द ही ट्रॉली भी मिल जाएगी। निगम की योजना है कि ट्रैक्टरों को जोनवार उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) नितिन कादियान ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर से ट्रैक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा डंपर और जेसीबी मशीन भी मिलेगी।
नगर निगम को सारे संसाधन दिये जा रहे हैं जिससे फरीदाबाद में जो भी कार्य किये जा रहे है उन्हें जल्द किया जा सके। साथ ही साफ सफाई के लिए कुछ भी रुकावट ना हो उसके लिए ज़रूरत के हिसाब से संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…