Categories: कुछ भी

हरियाणा की सूनी झील हुई गुलज़ार, पर्यटक ले पाएंगे इन चीजों का मज़ा

हरियाणा में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं, जहां लोग अपने परिवार, दोस्तों से साथ आकर खूब मौज मस्ती करते हैं। लेकिन प्रदेश की दमदमा झील में पर्यटक घूमने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं और इसका कारण हैं झील में पानी की कमी होना। इसकी वजह से पर्यटन निगम के कॉम्प्लेक्स और झील सूनी पड़ी है। ऐसे में हर किसी को बारिश का इंतजार है, ताकि बारिश के पानी से झील का जलस्तर बढ़े।

वहीं, पर्यटन निगम ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए झील के किनारे खुले वातावरण में स्नान करने की सुविधा दी है। इसके लिए झील किनारे पानी का एक बड़ा कुंड बनाया है, वहीं, झील किनारे बने पर्यटन केंद्र परिसर में खड़े पेड़ों पर पर्यटक रस्साकसी और झूला झूल पाएंगे।

इससे कारोबार में वृद्धि होगी, हर साल जुलाई के शुरुआत से ही पर्यटक बारिश के आने की उम्मीद रहती है और इस बार बारिश में देरी हो रही है। ऐसे में सभी को बारिश का इंतजार हैं,ताकि वहां पर कारोबार में वृद्धि हो सके।

पर्यटक हो रहे निराश

दमदमा झील का जलस्तर कम होने से यहा नौकायान करने के लिए आने वाले पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है। अभी झील का जलस्तर काफी कम है और बारिश के बाद 80 फीसदी तक जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकोंं को नौकायान करने में मजा आता है, लेकिन जलस्तर कम होने से नौकायान सही तरीके से होने में दिक्कत रहती है।

भू-जल स्तर में हो रही गिरावट

दमदमा झील से लगते गांव अभयपुर, खेड़ला, गढ़ी बाजीदपुर समेत आस पास के अन्य गांवों में भूजल स्तर पानी की कमी के कारण गिर जाता है। दमदमा निवासी सतबीर का कहना है कि बारिश के दिनों में झील में पानी जमा होने के साथ ही भूजल स्तर में बढ़ोतरी होती है। जिसका लाभ किसानों को भी होता है। भूजल स्तर बढ़ने से कृषि के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगता है।

झील में बारिश का पानी जमा होने के साथ ही किनारे पर बना हरियाणा टूरिज्म कॉम्पलेक्स पर आने वाले पर्यटकोंं की संख्या बढ़ती चली जाती है। मार्च माह तक यहा पर्यटकोंं की भीड़ होती है। लेकिन मार्च से लेकर जुलाई तक झील किनारे बना हरियाणा टूरिज्म निगम का सारस पर्यटन स्थल का कारोबार ठप हो जाता है। निगम पंचायत से झील को हर साल पर्यटकोंं के मनोरजन के लिए किराए पर लेता है। लेकिन चार माह का किराया पंचायत का निगम नहीं निकाल पाता है।

नौकायान बना पर्यटकों को पहली पसंद

दमदमा के प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में आने वाले पर्यटकोंं के मनोरंजन के लिए वैसे तो निगम द्वारा ट्यूबवैल बाथ इस बार शुरु किया था। एडवेंचर एक्टीविटिज में परिवर्तन करते हुए मनोरंजन लायक बनाया गया है। लेकिन यहा आने वाले पर्यटक की पहली पंसद नौकायान करना होता है। जिसके लिए जुलाई माह से बरसात होने का बेसब्री का इंतजार बढ़ जाता है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago