Categories: कुछ भी

हरियाणा से भारतीय सेना को रवाना हुए अनोखे और हाईटेक ट्रैक्टर-ट्रॉली, इस जिले में बन रहा आधुनिक सामान

भारत की सेनाएं भी धीरे-धीरे विकास और तकनीकी की ओर बढ़ रहीं हैं। केंद्र सरकार भी सेना को सशक्त (Indian Army) बनाने के अथक प्रयास कर रही है। समय समय पर सरकार भी सेनाओं को उनकी सभी जरूरत का सामान पहुंचा रही है (Haryana News) ताकि मुश्किल घड़ी में भारतीय सैनिकों को किसी भी चीज़ की कोई कमी न आए। बता दें कि हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद से भारतीय सेना के लिए कुछ स्पेशल ट्रैक्टर-ट्रॉली (Special Tractor-Trolley From Faridabad to Indian Army) भेजे गए हैं। ये पहली बार है जब फरीदाबाद से कुछ सामान भारतीय सेना के लिए गया हो।

रेलवे के माध्यम से ही इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर काफी अत्याधुनिक किस्म के हैं। इनसे भारतीय सेना को भी काफी फायदा होने वाला है।

इसकी पहली खेप अब असम के गुवाहाटी पहुँच चुकी है। ऐसे में हर कोई इस प्रयास की तारीफ कर रहा है। उम्मीद है कि अब फरीदाबाद से और भी कई सामान भारतीय सेना के लिए भेजे जाने वाले हैं।

बता दें कि शाम करीब 6 बजे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से ही 20 वैगन में इन ट्रैक्टर-ट्रॉली को लादा गया था जो उसके बाद स्टेशन से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए थे।

फरीदाबाद पलवल रेलवे सेक्शन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर कुमार घनश्याम ने ही इस बात के बारे में बताया है कि फरीदाबाद से पहली बार भारतीय सेना के लिए सामान भेजा जा रहा है।

बता दें कि पलवल के दुधौला में बनी एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्युप्मेंट कंपनी (Action Construction Equipment Company, Palwal) अलग-अलग तरह के उपकरण बनाने का काम करती है। इसी कंपनी ने ही भारतीय सेना के लिए आधुनिक तकनीक से ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बनाए हैं जो कई मायनों में खास है।

बता दें कि फिलहाल 22 ट्रैक्टर और 17 ट्रॉली भारतीय सेना के लिए भेजी गई हैं। हालांकि पहले यह कंपनी सामान को रोड के सहारे ही भेजा करती थी लेकिन इस बार कंपनी ने रेलवे से संपर्क किया। वहीं अब फरीदाबाद से ऐसे ही समय-समय पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सामान पहुंचाया जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago