दिल्ली में महिलाओं को फ्री बस सेवा की सुविधा दी जा रही है। दिल्ली परिवहन की बसों में महिलाओं को किराया नहीं देना होता है और वे फ्री में सफर कर सकती हैं। वहीं अब दिल्ली की तर्ज पर ये सुविधा हरियाणा में भी लागू की जाने वाली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही हरियाणा में भी पढ़ाई करने वाली लड़कियों और महिलाओं को फ्री बस सेवा दी जाने वाली है। हालांकि पढ़ाई करने वाली लड़कियों को पहले भी पास सुविधा दी जा रही थी लेकिन अब इस नियम को सभी महिलाओं पर लागू करने की खबर आ रही है।
हरियाणा सरकार द्वारा भी प्रदेश के नागरिकों के लिए कई योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। वहीं सरकार का दावा है कि सरकार प्रदेश के लोगों के हितों के लिए काम कर रही है और उसी के अनुसार का कई फैसले भी ले रही है। अब खबर है कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी सभी महिलाओं को फ्री बस सेवा दी जाने वाली है। ऐसे में अब महिलाएं भी हरियाणा में फ्री सफर कर सकती हैं।
हालांकि पढ़ाई करने वाली लड़कियों को राज्य में पहले से ही फ्री बस सेवा का लाभ दिया जा रहा है लेकिन अब बाकि महिलाओं को भी इसका जल्द ही लाभ मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा सरकार ने इस पॉलिसी को लेकर अधिकृत घोषणा भी कर दी है। प्रदेश में भी इस पॉलिसी को लागू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
वहीं इस मामले में हरियाणा के Deputy सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले साल भी प्रदेश सरकार की तरफ से विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक कदम उठाए गए थे। विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए संकल्प पत्र की लगभग 40% घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है, बाकी पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। महिलाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों और महिलाओं को हरियाणा सरकार से परमिट प्राप्त कर बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…