Categories: ख़ास

इस योजना के तहत हरियाणा सरकार महिलाओं को देगी 3 लाख रूपए, यहाँ से जाने नियम व अन्य शर्ते

महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए  सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई गई है। इन योजनाओं के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ- साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सहायता दी जाती है। हरियाणा सरकार द्वारा ऐसी ही एक योजना आरंभ किया गया है, जिसका नाम “हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना” (Haryana Matrishakti Entrepreneurship Scheme) है। इस Yojana के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस Scheme के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय 465/5 मदानो वाली गली अग्रसेन चौक मोहन नगर Kurukshetra पर संपर्क कर सकते हैं।

स्वरोजगार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा


अखिल पिलानी उपायुक्त जी का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए Loan उपलब्ध करवाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा Budget सत्र 2022- 23 के साथ ही, इस योजना को आरंभ करने की भी घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को परिवार पहचान- पत्र के माध्यम से 3 लाख तक का ऋण उनका रोजगार स्थापित करने के लिए दिया जाएगा। आपको बता दें कि जिन महिलाओं की पारिवारिक Income 5 लाख या फिर इससे कम होगी उन्हीं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के आधार पर महिलाएं बनेंगी सशक्त एवं आत्मनिर्भर


कहा जा रहा है कि इस योजना के द्वारा महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी। इस योजना के द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। इस योजना के अंतर्गत दिए गए प्रदान ऋण की किस्त अगर समय पर भरी जाती है तो 3 वर्षों तक 7% ब्याज की अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा दी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऋण के द्वारा प्रदेश की महिलाएं अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित करने के साथ- साथ दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी।

महिलाओं का व्यवसाय


उनका कहना है कि इन गतिविधियों में यातायात साधन के तहत जैसे कि आटो रिक्शा, थ्री व्हीलर, छोटा सामान ढोने वाले वाहन, टेक्सी इसके अलावा सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत Salon, Beauty Parlor, Tailoring, Photo Copy की दुकान, फूड स्टॉल, टी स्टॉल, बुटीक, पापड़ बनाना, हलवाई की दुकान, आचार बनाना, हैंडलूम, आईसक्रीम की यूनिट, बिस्कुट बनाना, कैंटीन सर्विस, बैग बनाना इत्यादि अपना काम शुरु कर सकती है।

96 महिलाओं को कवर करने का रखा गया लक्षय


हरियाणा महिला विकास निगम कुरुक्षेत्र के जिला प्रबंधक विजय सैनी जी का कहना है कि इस योजना के तहत विभाग द्वारा जिला कुरुक्षेत्र की 96 महिलाओं को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

3 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

4 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago