चंडीगढ़- अंबाला नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को बुधवार यानी आज रात से टोल टैक्स के रूप में ज्यादा भुगतान करना होगा। दप्पर टोल प्लाजा के टोल टैक्स में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जो 31 अगस्त को रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।
चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर आज यानी 31 अगस्त की रात से महंगा हो गया है। चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर लालड़ू के पास स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर अब वाहन चालकों को टोल टैक्स के रूप में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। चंडीगढ़ से अंबाला तक नेशनल हाईवे पर सफर करने के लिए जेब अब अधिक ढीली करनी होगी। दप्पर टोल प्लाजा पर से गुजरने पर अब आपको 10 से 15 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। नई दरें 31 अगस्त रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। अभी तक कार चालक अगर चंडीगढ़ से अंबाला जाता था तो उसे 40 रुपये फीस अदा करनी पड़ती थी पर अब एक तरफ के लिए 45 रुपये फीस अदा करनी पड़ेगी।
दप्पर टोल कंपनी के सीआरओ दीपक ने बढे हुए टोल रेट की जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले आखिरी बार टोल टैक्स में 2019 में बढ़ोतरी की गई थी। अब करीब तीन साल बाद यह वृद्धि की गई है। नई दरों के अनुसार अब कार, पैसेंजर वैन व अन्य हल्के वाहन का अब वन साइड का 45 रुपये और डबल साइड का 70 रुपये टोल टैक्स लगेगा। वहीं इन वाहनों का मंथली पास बनवाने की जगह 1215 रुपये की जगह 1375 रुपये देने होंगे। वहीं लाइट गुड्स व्हीकल का पहले वन साइड 70 रुपये टोल टैक्स लगता था जो अब 80 रुपये हो गया है। वहीं, डबल साइड का 105 रुपये की जगह अब 120 रुपये हो गया है। इसी तरह, मासिक पास के पहले 2125 रुपये लगते थे अब 2405 रुपये लगेंगे। बस और ट्रक जैसे बड़े वाहनों का सिंगल साइड 140 रुपये से बढ़कर 160 रुपये हो गया और डबल साइड का 215 रुपये से बढ़कर 240 रुपये टोल टैक्स हो गया है। वहीं, इन वाहनों का जो मासिक पास पहले 4255 रुपये में बनता था, अब 4805 रुपये में बनेगा।
टोल कंपनी के सीआरओ दीपक अरोड़ा ने बताया कि आखिरी बार दरें 2019 में बढ़ाई गई थीं जिसके बाद 2022 में अब बढ़ाई गई हैं।
टोल कंपनी के सीआरओ दीपक अरोड़ा ने बताया कि आखिरी बार दरें 2019 में बढ़ाई गई थीं जिसके बाद 2022 में अब बढ़ाई गई हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…