पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है हरियाणा की ये 5 जगहें, आश्चर्य में डाल देगी यहां की खूबसूरती

हरियाणा भारत का एक Famous State है। हरियाणा को भारत के Green Land के रूप में भी देखा जाता है। हरियाणा का न केवल एक संपन्न अतीत है, बल्कि एक अच्छा वर्तमान और एक आशाजनक फ्यूचर भी है। Haryana में ऐसे कई स्थल हैं जो वैदिक युग की प्राचीन सभ्यताओं के हैं। राज्य का भारतीय महाकाव्य महाभारत और प्रसिद्ध पानीपत युद्ध के लिए युद्ध का मैदान होने का भी इतिहास रहा है। यह वह स्थान था जहां संत वेद व्यास ने प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत लिखा था। हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जिन्हें आप अगर हरियाणा घूमने आए तो कभी नहीं छोड़ना चाहेंगे।

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र एक धार्मिक स्थल है। जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। ये ही वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्व है। बड़ी तादाद में पर्यटक कुरुक्षेत्र देखने आते हैं। कुरुक्षेत्र में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहां आप बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियामा म्यूजियम देख सकते हैं।

अंबाला


शादी की खरीदारी के लिए बहुत फेमस स्थल है। यदि किसी को पारंपरिक कपड़े खरीदने है तो उसे इस जगह को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। अंबाला हरियाणा के प्राचीन और जाने- माने शहरों में से एक है। यहां मिले पुरातात्विक साक्ष्य (Archeological Evidence) यह स्पष्ट करते हैं कि यह भूमि पुरापाषाण काल में बसी हुई थी। ब्रिटिश शासन के दौरान, अंबाला जिले ने कई बार ब्रिटिश सेना के खिलाफ (Against) अपना योगदान दिया।

दमदमा


दमदमा झील हरियाणा का एक जाना- माना पर्यटन स्थल है। पर्यटकों के घूमने और मन बहलाने के लिए ये बहुत अच्छी जगह साबित होती है। यह Lake दिल्ली से करीब 64 Km की दूरी पर गुड़गांव के पास स्थित है। अगर आप हरियाणा में किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो यह झील आपके लिए खास अनुभव साबित हो सकती है।इस झील में देशी और प्रवासी पक्षियों की 190 प्रजातियों का घर है।

चंडीगढ़

इसके अलावा आप चंडीगढ़ की सैर कर सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए बहुत-सी जगहें मिलेंगी। चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है जहां आपको हर लेटेस्ट फैशनल से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।रोज गार्डन की सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।

पंचकुला


पंचकुला जिला एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के कारण हरियाणा के पर्यटन स्थलों में शामिल है. इस जिले के अंदर पिंजौर शहर है जो एक खूबसूरत जगह है ये समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई पर है. यह शिवालिक तलहटी के साथ-साथ उत्तर में कई अन्य Hill Stations के बहुत पास है, इसलिए सड़क यात्रा के Plans बनाने के लिए भी यह एक उत्तम जगह है

Anila Bansal

I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago