Categories: ख़ास

हरियाणा में इस कंपनी ने शुरू की अनूठी पहल, कंजक पूजन पर बेटियों को देते है 5100 रुपए

हरियाणा में ब्रेक पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों की बेटियों को शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से खास पहल कर रही है. साल में दो बार आने वाले नवरात्र पर नवमी के दिन कंजक पूजन कर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की 100 बेटियों को फीस भरने के लिए नकद राशि दी जाती है. बेटियों को पढ़ाई का प्रमाणपत्र देखकर 3100, 4100 व 5100 रुपये दिए जाते हैं.

मिलते हैं 5100 रुपए तक


बेटियां शिक्षा के मामले में आगे बढ़ सकें और कर्मचारियों पर भी फीस का बोझ न पड़े. इसके तहत कंजक पूजन की परम्परा को निभाते हुए कंपनी प्रबंधन का मानना है कि फीस के अभाव में बेटियों की पढ़ाई न छूटे. साल में दो बार नवरात्र में नवमी के दिन कंपनी में सभी बेटियों के लिए समारोह आयोजित किया जाता है.

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि शीर्ष अधिकारी कन्याओं के पैर धोकर उनकी पूजा करते हुए भोजन कराते हैं और इसके बाद छोटी कक्षाओं की बच्चियों को 3100 रुपये, मिडिल कक्षाओं में पढ़ने वाली बेटियों को 4100 रुपये और बड़ी कक्षाओं में पढ़ने वाली बेटियों को 5100 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. नवमी के दिन बेटियों को फीस के लिए राशि दी जाएगी.

कंपनी के एचआर प्रमुख विनीत कुमार गर्ग ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने पिछले साल कर्मचारियों की 90 बेटियों और अनाथालय की 10 बेटियों को करीब साढ़े तीन लाख रुपये की मदद दी थी. अबकी बार फिर कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं.

स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध कराने का उठाया बीड़ा
विनीत गर्ग ने बताया कि कंपनी साल 2008 से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही थी. कंपनी ने गांव रेवली, शांतिनगर, आरके कालोनी, राई समेत कई गांवों के सरकारी स्कूलों में फर्नीचर, सोलर सिस्टम, शौचालयों का निर्माण,आरओ, कमरों व चारदीवारी का निर्माण जैसे सुविधाएं उपलब्ध कराई है. इसके अलावा, एक स्कूल में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाई गई है.

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago