चंडीगढ़ हरियाणा की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर विकसित होगी। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को सिटी इन सिटी का नाम दिया है। पटौदी रोड पर द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास यह ग्लोबल सिटी 1,008 एकड़ में बसेगी।
यह सिटी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के किनारे बसने वाले पांच शहरों (पंचग्राम) से अलग होगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए हरियाणा सरकार दिल्ली व मुंबई में दो बैठकें कर चुकी है और तीसरी बैठक भी जल्द होने वाली है, जिसकी दुबई में होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्वयं इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री बुधवार को जंगल सफारी का अवलोकन करने दुबई गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वहां ग्लोबल सिटी के प्रोजेक्ट पर भी उनकी उद्यमियों संग चर्चा होगी। इस परियोजना के तीसरे चरण की विधिवत बैठक होनी बाकी है।
ग्लोबल सिटी को इस तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि उसमें प्रवेश करते ही दुबई और सिंगापुर में होने का अहसास हो। यहां दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो की तर्ज पर कोई आइकोनिक (प्रतिनिष्ठित) बिल्डिंग भी बनाई जाएगी। हालांकि वह बुर्ज खलीफा नहीं होगी, लेकिन हरियाणा सरकार उस आइकोनिक बिल्डिंग को अपना कोई अलग नाम देगी। ग्लोबल सिटी के लिए मास्टर प्लान तैयार हो चुका है।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्लोबल सिटी का प्रोजेक्ट अद्भुत है। यह शहर के अंदर एक अलग शहर होगा। इसमें ग्लोबल सिटी दुबई और सिंगापुर की तरह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इन सुविधाओं पर रिसर्च करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ एक टीम दुबई का दौरा करेगी। इस सिटी का लाभ पूरे देश को होगा।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…