हरियाणा का राष्ट्रीय खेलों में दबदबा बरकरार है। ओलिंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदको में आधे से ज्यादा पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी अब 36वें राष्ट्रीय खेलों में भी धमाल मचा रहे हैं।
गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे इन खेलों में हरियाणा अब तक नौ स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। प्रदेश के खाते में तीन रजत तथा चार कांस्य पदक हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्दा प्रदर्शन जारी रखने की कामना की है।
हरियाणा के सबसे पसंदीदा खेल कुश्ती में कोई अन्य राज्य यहां के खिलाड़ियों के सामने टिक नहीं पाया। खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेंच से प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर राज्य के खाते में पदकों की बौछार कर दी। हरियाणा ने कुश्ती में पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं
87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में सुनील ने पंजाब के हरप्रीत सिंह तथा 67 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में आशू ने पंजाब के करनजीत सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी प्रकार 97 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में दीपक ने पंजाब के साहिल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी श्रेणी में हरियाणा के प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता।
57 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में अंतिम मुकाबला हरियाणा के ही खिलाड़ियों के मध्य हुआ, जिसमें अमन ने स्वर्ण पदक जीता तो वहीं उदित को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 62 किलोग्राम फ्री-स्टाइल लड़कियों की कुश्ती में हरियाणा की मनीषा ने प्रदेश की ही शैफाली को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 76 किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में हरियाणा की रितीका ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
रग्बी में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाते हुए महाराष्ट्र की टीम को 19-7 के भारी अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। नेट बाल टीम इवेंट में हरियाणा के लड़कों और लड़कियों दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इसके अलावा 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश ने स्वर्ण पदक, लड़कों के टेबल टेनिस सिंगल श्रेणी में सौम्यजीत घोष ने रजत पदक, शाटपुट में मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक तथा हैमर थ्रो में रेनू चिकारा ने कांस्य पदक जीते हैं।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…