हरियाणा सरकार भी समय समय कई बड़े एलान करते रहती हैं जिससे प्रदेशवासी भी खुश हो जाते हैं। बता दें कि अब पूरे देश में वन्यजीव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह के तहत लोगों में वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बड़ा एलान किया है।
बताया जा रहा है कि अब प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों में एंट्री मुफ्त कर दी गई है। हालांकि सिर्फ वन्यजीव सप्ताह के दौरान ही चिड़ियाघरों में एंट्री मुफ्त मिलने वाली है। वहीं इस सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघर जाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। आइए जानते है खबर को विस्तार से
पूरे देश में वन्यजीव सप्ताह शुरू हो चुका है। वन्यजीव सप्ताह को 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला है। इसलिए अब हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है जिसके तहत 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह के दौरान प्रदेश के किसी भी चिड़ियाघर में प्रवेश करने के लिए कोई एंट्री चार्ज नहीं देना होगा। इन दिनों के बीच लोग मुफ्त में चिड़ियाघर का भ्रमण कर सकते हैं। वहीं अब इस वन्यजीव सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
वन्यजीवों के प्रति आमजन में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने के लिए ही इस सप्ताह को मनाया जा रहा है। इससे हरियाणा के भिवानी, पिपली और रोहतक के चिड़ियाघरों में प्रवेश मुफ्त कर दिया गया है। वहीं हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली में ही वन्यजीव सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा वन मंत्री कंवरपाल होने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार बच्चों को वन्यजीव संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है इसके लिए ज़िले में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं जो भी बच्चे इस प्रतियोगिता में अव्वल होंगे उन्हें मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाने वाला है। वहीं कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई जाने वाली है।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…