Categories: ख़ास

हरियाणा के भिवानी में बना नया ओवर ब्रिज, जींद, हिसार, लोहारु और दादरी जाना होगा आसान

हरियाणा में कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। वहीं भिवानी के खरकड़ी डबल रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का काम चल रहा था जिसका काम अब पूरा हो चुका है। पाँच साल बाद इस ओवरब्रिज का काम पूरा हुआ है। वहीं अब आमजन के लिए भी इस ओवरब्रिज को खोल दिया गया है।



जाम से बचाएगा यह ओवर ब्रिज



हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस ओवरब्रिज को नहीं खोला गया हैलेकिन जाम की स्थिति से छुटकारा पाने के लिए इस ओवरब्रिज को फिलहाल खोल दिया गया है। कई शहरों में आना जाना भी अब आसान हो गया है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें



हरियाणा में खुल चुका है नया ओवरब्रिज



करीब पाँच साल के लंबे इंतज़ार के बाद तोशाम बाइपास के खरकड़ी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाकर तैयार कर लिया गया है। अब इस ओवरब्रिज को आमजन के लिए खोल दिया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से ये ओवरब्रिज नहीं खुला है। दिवाली के मौके पर जाम से छुटकारा पाने के लिए इस ओवरब्रिज को फिलहाल खोला गया है। यातायात पुलिस द्वारा लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के सहयोग से ही इस ओवरब्रिज को शुरू कराया गया है।

रेलवे ब्रिज पर आई 18 करोड़ की लागत



कहा जा रहा है कि इस ओवरब्रिज को बनाने में करीब 18 करोड़ की लागत आई है। ये ओवरब्रिज शहर का सबसे लंबा रेलवे ओवरब्रिज बताया जा रहा है। इसकी लंबाई 1100 मीटर बताई जा रही है। 5 सालों से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है इसलिए वाहनों को भी शहर के अंदर से जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।



कई शहरों में भी जाना हो जाएगा आसान



जानकारी के अनुसार इस ओवरब्रिज के खुल जाने से जींद, हिसार, लोहारु और दादरी जाना भी काफी आसान हो जाएगा। वाहनों को अब शहर के अंदर होकर नहीं जाना पड़ेगा और वे सीधे ही इन शहरों की तरफ जा सकते हैं। आंशिक रूप से ही इस ओवरब्रिज को खोला गया है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago